गूगल अगले महीने दक्षिण कोरिया में वैकल्पिक भुगतान प्रणाली की अनुमति देगा

सियोल, गूगल ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से दक्षिण कोरिया में अपने एप स्टोर पर एक वैकल्पिक भुगतान प्रणाली प्रदान करेगा, जो देश के नए कानून का पालन करने के लिए एक स्पष्ट कदम है। गूगल पे पॉलिसी वेबसाइट पर एक नवीनतम पोस्ट में कहा गया है कि डवलपर्स अब गूगल पे के बिलिंग सिस्टम के अलावा वैकल्पिक इन-एप बिलिंग सिस्टम के साथ दक्षिण कोरिया में मोबाइल और टैबलेट उपयोगकर्ताओं से इन-एप खरीदारी के लिए भुगतान स्वीकार कर सकते हैं।

बदली हुई नीति, जो 18 दिसंबर से प्रभावी है, स्थानीय एप डवलपर्स को अपने गूगल पे स्टोर पर एक तृतीय-पक्ष भुगतान प्रणाली और अपने स्वयं के इन-एप बिलिंग सिस्टम के बीच विकल्प देगी।

यह कदम तब आया जब सितंबर में देश में नया कानून लागू हुआ, जिसमें गूगल और एप्पल जैसे ऐप स्टोर ऑपरेटरों को डेवलपर्स पर अपने इन-एप भुगतान सिस्टम को मजबूर करने से रोक दिया गया था।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया वैश्विक तकनीकी दिग्गजों की इन-एप बिलिंग नीतियों पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था, जिसकी दुनिया भर में जांच हो रही है।

गूगल और एप्पल ने अपने एप स्टोर पर डेवलपर्स को अपने मालिकाना भुगतान सिस्टम का उपयोग करने के लिए कहा है जो उपयोगकर्ताओं द्वारा एप्स के भीतर डिजिटल सामान खरीदने पर 30 प्रतिशत तक शुल्क लेते हैं।

दुनिया भर के डवलपर्स ने एप मार्केट ऑपरेटरों की भुगतान प्रणालियों पर सवाल उठाया है, उनके अपेक्षाकृत उच्च कमीशन का विरोध किया है और मांग की है कि वे अन्य प्रणालियों का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने में सक्षम हों।

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी