Kisan Andolan : आवारा पशुओं से बर्बाद हुई फसलों का भी मुआवजा दे सरकार : उस्मान

भाकियू लोकशक्ति ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

रामपुर । सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट रामपुर परिसर में एकत्रित हुए और आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नष्ट करने पर सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा को सौंपा।

इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा आवारा पशु जो की पूरी तरह से सरकारी हैं और सरकार द्वारा बहुत से पशु आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं। उसके बावजूद भी किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं जब यह पशु सरकारी हैं तो इनसे न होने वाले नुकसान की भरपाई भी सरकार ही करें जिस तरह से अति वर्षा ओलावृष्टि या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसान को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाती है उसी तरह आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान की भरपाई भी सरकार करें जनपद में चमरपुरा ब्लॉक चमरव्वा मिलक शहनाई मंडप के पास बहुत से आवारा पशु बैठे रहते हैं और यह रात के समय किसानों की फसल चट कर जाते हैं इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी ही सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति चुप नहीं बैठेगी पूरे देश में अभियान चलाएगी ।

उन्होंने आगे कहा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति कुंटल है जो कि किसान की लागत से बहुत कम है धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव मुशाहिद हुसैन टीकाराम इकराम हुसैन ताबिश खान फुरकान पाशा दानिश खान मुसर्रत अली जीनत शावेज खान रागिव खान मुकीम खान शराफत अली महिपाल सिंह गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!