आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रयागराज पीड़ितों के परिवार से बात नहीं करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और उन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया।

प्रयागराज की घटना पर, सिंह ने एक ऑडियो संदेश में कहा, 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो कुछ भी हुआ वह हाथरस की घटना से भी अधिक भीषण है। यह शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार से बात नहीं की है। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार जातिगत भेदभाव करती है और उसका समर्थन करती है।

अनुसूचित जाति के एक परिवार के चार सदस्य – एक व्यक्ति (50), उसकी पत्नी (45), उनकी बेटी (16) और बोलने में अक्षम पुत्र (10) – की 25 नवंबर को उनके घर पर हत्या कर दी गई थी।

परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि लड़की की मौत से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया होगा। उन्होंने एक पड़ोसी उच्च जाति के परिवार पर इस भीषण अपराध का आरोप लगाया है।

आप नेता ने कहा, यह जघन्य अपराध ऐसे समय में हुआ है, जब भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मना रही है। अगर पार्टी ने संविधान के मूल्यों को गंभीरता से लिया होता, तो समाज के सबसे वंचित वर्ग के अंतिम व्यक्ति को इतनी मुश्किल घड़ी का सामना नहीं करना पड़ता।

सिंह ने कहा, मैं उनके पूरे परिवार से मिला। मृतक का भाई सेना में सेवा करता है। वह देश की सेवा कर रहा है। यहां तक कि उनकी पत्नी ने भी कहा कि वह वहां असुरक्षित महसूस करती है। यह सब पुलिस की लापरवाही और योगी आदित्यनाथ के शासन में गुंडाराज के कारण हुआ है। उन्होंने कहा, इस परिवार को 2019 से उनके पड़ोसियों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की।

उन्होंने कहा, 2020 में, वे फिर से मदद के लिए पुलिस के पास गए, लेकिन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और 24 नवंबर को, उन्हें इतनी वीभत्स तरीके से मार दिया गया। हंगामे के बाद, पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या सहित कई आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से अब तक आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, परिवार पर हमला करने के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा, क्योंकि उनके शरीर पर गंभीर चोटें थीं।

लड़की का शव घर के अंदर एक कमरे में मिला था, जबकि अन्य तीन शव आंगन में एक साथ मिले थे।

प्रयागराज पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया, कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’