Indian Politics : आप लोगों का खून चूस रहे हो, फ्री बिजली रुकने नहीं दूंगा, एलजी ने बिजली सब्सिडी मामले में दिये जांच के आदेश तो भड़के सीएम केजरीवाल

केजरीवाल ने उप राज्यपाल और बीजेपी पर पलटवार कर कहा कि गुजरात को आप की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है। अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के बीच की तल्खी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल ने फ्री बिजली देने के मामले में चीफ सेक्रेट्री को जांच के आदेश दिये हैं।

एलजी का कहना है कि आप सरकार की तरफ से दी जा रही पॉवर सब्सिडी की जांच कर एक सप्ताह में उन्हें रिपोर्ट सौंपे। इससे पहले एलजी विनय कुमार सक्सेना दिल्ली की शराब नीति के मामले में सीबीआई को जांच करने के लिए हरी झंडी दे चुके हंै। उधर केजरीवाल ने उप राज्यपाल और बीजेपी पर लपटवार कर रहा कि गुजरात को आप की फ्री बिजली गारंटी खूब पसंद आ रही है। इसलिए बीजेपी दिल्ली में फ्री बिजली रोकना चाहती है दिल्ली के लोगों भरोसा रखना। मैं आपकी फ्री बिजली किसी हालत में रुकने नहीं दूंगा।

गुजरात के लोगों, आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार बनने पर १ मार्च से आपकी भी बिजली फ्री होगी। सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना था कि नेताजी आप तो पंजाब में भी बोल रहे थे सरकरा बनते ही महिलाओं को हजार रुपया महीना देंगे पर वहां क्या हुआ ? अभी तक महिलाओं को हजार रुपया महीना देंगे पर वहां क्या हुआ अभी तक महिलाओं को हजार रुपये महीना मिलने ता नहीं लगा है। एक ने लिखा है कि लगता है कि गुजरात में बिजली को झटका बहुत तेज लग रहा है मोदी जी को। वैसे ये जहां बिजली पर बोलेंगे केजरीवाल उसको उतना ज्यादा गुजरात में भुगा लेंगे। एक ने लिखा दोगले लोग दोगली भाषा बोलने वाले लोग इसी तरह होते हैं। पहले ये शख्स न मकान लेने को तैयार था न सुरक्षा अब इसका रूप देखो देश की जनता कैसा गिरगिट की तरह रंग बदला है। इनसे इससे ज्यादा ढोंगी गंदा वोटबैंक की राजनीति करने वाली एक ही है। ममता जिससे इसकी खूब पटरी खाती है चोर चोर मोसेरे भाई।

  • Related Posts

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading
    एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

    कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार