12 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है शाओमी 12 : रिपोर्ट

बीजिंग, स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अपना अपकमिंग स्मार्टफोन शाओमी 12 को 12 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है।

जीएसएमअरेना के अनुसार, यह 12 दिसंबर, 12, 12/12 के विशेष दिन के रूप में होगा।

कहा जा रहा है कि शाओमी 12 में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर पंच-होल के साथ एक कव्र्ड स्क्रीन, 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट और ‘2के’ रिजॉल्यूशन, डुअल स्पीकर और सैमसंग या सोनी के 50 एमपी के मुख्य सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है।

रिपोर्ट के अनुसार अन्य संभावित विशेषताओं में 120 वॉट फास्ट चार्जिग और एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी 12 के वेनिला मॉडल में 100 वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक का समर्थन होगा, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक के विपरीत है जो कि एमआई 10 अल्ट्रा और एमआई 11टी प्रो में शामिल है।

चूंकि चिपमेकर क्वालकॉम जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट का अनावरण करने की उम्मीद कर रहा है, जो स्नैपड्रैगन 888 का सीधा उत्तराधिकारी होगा, शाओमी 12 को नई चिप द्वारा संचालित होने वाला पहला फोन माना जाता है।

नई चिप बिल्कुल नए एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ आ सकती है, जिससे स्नैपड्रैगन 888 और 888 प्लस में एड्रेनो 660 की तुलना में ग्राफिक्स के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार लाने की उम्मीद है।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

  • By TN15
  • August 19, 2026
प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

  • By TN15
  • August 19, 2026
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

  • By TN15
  • August 19, 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

  • By TN15
  • August 19, 2026
स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

  • By TN15
  • August 18, 2026
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • August 18, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग