बिहार: राजधानी में शराब धंधेबाजों पर लगाम लगाने की नई रणनीति तैयार करने में जुटा प्रशासन

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में शराबबंदी को लेकर ‘ज्यादा गडबडी की बात’ नशा मुक्ति दिवस के कार्यक्रम में कहे जाने के बाद पुलिस से लेकर मद्य निषेध विभाग नई रणनीति में जुट गया है। पुलिस और विभाग किसी भी हाल में शराब की होम डिलीवरी बंद कराने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इसके लिए कार्य योजना बनाने का प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शुक्रवार को ही उत्पाद, निबंधन एवं मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर पटना में शराबबंदी को को मजबूती से से मूर्त रूप देने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने शराब की होम डिलीवरी रोकने को लेकर विशेष चर्चा की। बैठक में होम डिलीवरी रोकने को लेकर तत्काल कार्य योजना बनाने और उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया।

सूत्रो का कहना है कि इसमें ऐसे लोगों को चिन्हित करने पर बल दिया गया है जो इस धंधे में जेल गए हैं और जमानत पर जेल के बाहर है। ऐसे लोगों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जो मुहल्लों तक में शराब की आपूर्ति करते हैं। इसके अलावे पटना में शराब कहां से पहुंच रहा है इसकी भी सूचना एकत्र करने को लेकर जानकारी इकट्ठा करने के लिए कोशिश की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब की होम डिलीवरी रोकने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।

गौरतलब है कि बिहार में किसी भी तरह की शराब बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद इस महीने के प्रारंभ में राज्य के कई इलाकों में शराब पीने से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री एक्शन में नजर आए हैं।

उन्होंने शराबबंदी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें इस कानून को कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

विशाखापट्ट्नम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है…

Continue reading
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर