Noida News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें : ओमपाल

Noida News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए कार्यशाला आयोजित, “रखना होगा अपना ध्यान तभी सफल होगा पोषण अभियान”

नोएडा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए मंगलवार को कार्यशाला आयोजित हुई। यह आयोजन विकास खंड बिसरख में कोहेजन फाउंडेशन ट्रस्ट एवं एचसीएल फाउंडेशन ने समन्वित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) के सहयोग से हुआ। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुई कार्यशाला की टैग लाइन “रखना होगा अपना ध्यान तभी सफल होगा पोषण अभियान” थी। कार्यशाला में सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि गांव-गांव घर-घर स्वास्थ्य के लिए अलख जनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विकास खंड बिसरख के ब्लॉक प्रमुख ओमपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए कार्यों की सराहना करते हुए उनसे अपील की कि वह स्वयं भी अपने स्वास्थ का ध्यान रखें, क्योंकि उन्हें अपने गांव के सभी परिवारों के स्वास्थ एवं पोषण का ध्यान रखना होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने जीवन में तनाव नियंत्रित करने की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने कहा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज में स्वास्थ एवं पोषण जागरूकता में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती हैं, परंतु प्रायः वह स्वयं के स्वास्थ्य को नजरंदाज करती है। अतः उनको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा- कार्यशाला आयोजित करने का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्यों की प्रशंसा की। पूनम तिवारी उन्हें सेहत संबंधी कुछ टिप्स भी दिये। उन्होंने कहा जिस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फील्ड में लोगों को सेहत संबंधी जानकारी देती हैं वह भी उस पर अमल करें। वह स्वस्थ रहेंगी तभी लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे सकेंगी।
लेडी इरविन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नीना भाटिया ने गर्भवती एवं धात्री माताओं व छोटे बच्चों के पोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती है। इस लिए मां का सुपोषित और सेहतमंद होना बहुत जरूरी है। बता दे कि डा. नीना भाटिया भारत सरकार के पोषण संबंधी कार्यक्रम एवं नीति आयोग को महिलाओं एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और पोषण के मामले में अपना सहयोग दे रही हैं। डॉ. भाटिया एनसीईएआरडी की संस्थापक है।
डॉ चारू अरोड़ा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पोषण संबधी देखभाल को पूरे विस्तार से विभिन्न क्रियाकलापों एवं गीत संगीत के माध्यम से समझाया। डा. चारू रजिस्टर्ड डाइटिशियन एवं पब्लिक हेल्थ और न्यूट्रिशन प्रोफेशनल हैं। वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नीति आयोग के साथ जुड़कर काम कर रही हैं।
कार्यशाला में, कोहेजन फाउंडेशन ट्रस्ट के परियोजना प्रबंधक मोहम्मद साकिब, पोषण विशेषज्ञ शालिनी गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया। सभी वक्ताओं ने पोषण संबंधी जरूरतों और उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में ब्लाक की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन