Indian Politics : उत्तर प्रदेश के कुर्मी वोटबैंक पर है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर

Indian Politics : बिहार के मुख्यमंत्री ने अपना दल की कृष्णा पटेल से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार आम चुनाव को लेकर काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। वह भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। अब उन्होंने अपना दल (कमेरवादी) नेता कृष्णा पटेल से मुलाकात की है। उत्तर प्रदेश में कुर्मी वोट झटक कर वह एनडीए को झटका देने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को दिल्ली में कृष्णा पटेल से मुलाकात की। पटेलों के बड़े ओबीसी कोइरी-कुर्मी वर्ग का हिस्सा माना जाता है। नीतीश कुमार और कृष्णा की यह मुलाकात एनडीए के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि उसके कुर्मी वोट प्रभावित होने का खतरा साबित हो सकती है क्योंकि उसके कुर्मी वोट प्रभावित हो सकते हैं ।
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कृष्णा पटेल ने मीडिया से कहा कि सोनेलाल पटेल का जदयू प्रमुख से पुराना नाता रहा है। जयदू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने द इंडिटन एक्सप्रेस को बताया है कि सोनेलाल पटेल हमारे साथ बहुत मधुर संबंध थे और हमने २००७ का यूपी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। हमारे गठबंधन को व्यापक बनाने के लिए हमने कोशिश की, जिसके तहत कृष्णा पटेल ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।

त्यागी ने कहा कि यह विपक्षी एकता के लिए शुरुआती दिन हैं, जिसे आने वाले महीनों में अमली जामा पहनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जदयू की नज इस वक्त यूपी पर है, जहां कुर्मी और पटेलों की बड़ी आबादी रहती है। नीतीश कुमार भी कुर्मी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में पार्टी को लग रहा है कि इसका भी फायदा मतदाताओं का अपनी ओर करने में मिलेगा। त्यागी ने कहा कि वाराणसी, बरेली, पीलीभीत, हरदोई, कानपुर देहात, जालौन, उरई, बांदा, बहराइच, फतेहपुर, अलाहाबाद, फूलपुर, मिर्जापुर, चोंदौली, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बस्ती, सरस्वती और गोंडा में कुर्मी एवं पटेल समुदााय की बड़ी आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि एक बार समाजवादी पार्टी भी हमारे साथ आ गई तो अनुप्रिया पटेल को हमें चुनौती देना मुश्किल हो जाएगा।
अपना दल (के) के लिए जीत की स्थिति केवल तभी हो सकता है जब यदि कृष्णा पटेल २०२४ के लोकसभा चुनाव में के लिए विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करती हैं। पार्टी मध्य और पूर्वी यूपी में ओबीसी विशेष रूप से कुर्मी समुदाय के बीच प्रभाव का दावा करती है। दरअसल १९९५ में अपना दल की स्थापना सोनेलाल पटेल ने की थी और कृष्णा पटेल उनकी पत्नी हैं। २००९ में सोनेलाल की मृत्यु के बाद कृष्णा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेटी अनुप्रिया पटेल को इसका राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। कृष्णा और अनुप्रिया के बीच मतभेदों के चलते पार्टी अपना दल (सोनेलाल) और अपना दल (कमेरावादी) में विभाजित हो गई। अनुप्रिया पटेल अब एनडीए की सहयोगी हैं और पीएम नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री हैं। कृष्णश ने २०२० में अपना दल (कमेरावादी) की स्थापना की थी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी