Noida News : महिलाओं ने स्वस्थ बच्चों के साथ लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Noida News : विजयी बच्चों को दो अक्टूबर को किया जाएगा पुरस्कृत

नोएडा जनपद के सभी 1108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गयाजिसमें बच्चों की सेहत परखी गयी। प्रतिस्पर्धा के एक दिन पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ बच्चों के अभिभावकों के घर जाकर आकर्षक निमंत्रण पत्र दिए। यह निमंत्रण पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वयं तैयार किये थे।  समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर त्योहार के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जनपद में बृहस्पतिवार को दिनभर जमकर बारिश हुईअत्याधिक बारिश भी महिलाओं के उत्साह को रोक नहीं पाई। महिलाओं ने अपने स्वस्थ बच्चों के साथ बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लिया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्तासहायिकाएएनएमआशा कार्यकर्ताओंएचसीएल फाउंडेशन, कोहेशन फाउंडेशन आदि संस्थाओं ने प्रतिस्पर्धा में अपना योगदान प्रदान किया।

ग्राम गेझा में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने प्रतिभाग किया।  स्वस्थ बच्चों के अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा- इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। स्वस्थ बच्चे को पुरस्कृत एवं सम्मानित होते देख कुपोषित बच्चों के अभिभावक भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा विभाग की कोशिश है कि जनपद में कुपोषण को जड़ से खत्म कर दिया जाएइसके लिए सभी का सहयोग की जरूरत है। गर्भवती को चाहिए कि वह गर्भकाल के शुरुआती दिनों से ही अपने पोषण पर ध्यान देएक पोषित मां ही पोषित बच्चे को जन्म देती है। उन्होंने धात्री माताओं से अपील की कि वह अपने शिशुओं के पोषण पर ध्यान दें।

पूनम तिवारी ने बताया- शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराया बहुत जरूरी है। मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए टीके के समान होता है। मां के दूध में वह सभी आवश्यक तत्व होते हैं जो बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा शिशु को छह माह तक मां के दूध के सिवाय कुछ नहीं देना हैयहां तक कि पानी भी नहीं। छह के उपरांत शिशु को मां के दूध के साथ—साथ ऊपरी आहार जरूर देना चाहिए। उन्होंने बताया इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार गर्भवती और धात्री माताओं को जागरूक करती रहती हैं।

बृहस्पतिवार को हुई प्रतिस्पर्धा में विजयी बच्चों को दो अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। मासिक वृद्धि निगरानी के लिए पांच अंक मिलेंगे। व्यक्तिगत स्वच्छता के तहत साफ हाथनाखून कटे होनेपोषण श्रेणी (ऊंचाई लंबाई के सापेक्ष वजन) जो लगातार सामान्य श्रेणी में हो या गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम)  से मध्यम गंभीर कुपोषित (मैम) या फिर मैम से सामान्य श्रेणी में आए होंउसके लिए 10-10 अंक मिलेंगे। इसी प्रकार आहार की स्थिति -शून्य से छह माह तक केवल स्तनपानछह माह से तीन वर्ष तक प्राप्त होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार का नियमित सेवनतीन से पांच वर्ष के बच्चे (प्राप्त होने वाले अनुपूरक पुष्टाहार) का नियमित सेवन तथा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थिति के लिए और आयु आधारित टीकाकरण के लिए 10-10 अंक मिलेंगे। जबकि डी वार्मिंग के लिए पांच अंक दिए जाएंगे।

 

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर