TATA NEXON : महिंद्रा की XUV-400 एक चार्ज में चलेगी 456 किलोमीटर

XUV-400 : आज कल सभी कंपनियां देश को 2030 तक प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम में सरकार का सहयोग कर रही हैं। इसलिए लगातार EV वाहनों को लॉन्च करने पर ध्यान दिया जा रहा हैं। इसी क्रम में महिंद्रा ने ऑल इलेक्ट्रिक XUV-400 रिवील करी है। यह गाड़ी 2023 के शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। सिंगल चार्ज में ये गाड़ी 456 किलोमीटर चलेगी। महिंद्रा का कहना है कि इस गाड़ी की Top Speed 160 KM/H हैं।

हालांकि गाड़ी की कीमत और इसकी वैरिएंट्स की जानकारी महिंद्रा ने नहीं बताई हैं। इसको लेकर बात चल रही है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। मात्र 8.3 सेकेण्ड में यह गाड़ी 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेगी यानी इसका पिकअप अच्छा है।

किस रंग में आएगी XUV-400 –

बात करें अगर इसके कलर कॉम्बिनेशन की तो यह गाड़ी 5 कलर के साथ मार्केट में लॉन्च की जाएगी। अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर कार के सिर्फ 2 ही कलर दिखाए गए है लेकिन कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, इनफिनिटी ब्लू, नेपाली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे में देखने को मिलेगी। इस गाड़ी में आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलेगी और रूफ पर कॉपर फिनिश मिलेगा जो कि ड्यूल टोन ऑप्शन के साथ होगा।

Also Visit : धमाकेदार Offers के साथ Cashback पाने का मौका

XUV-400 के सेफ्टी के फीचर –

बात करे गाड़ी के फीचर्स की तो आपको बता दे कि इसमें 3 इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम उपलब्ध है यानी आप ड्राइव करते टाइम सभी टेक्नोलॉजी का आसानी से उपयोग कर सकते हैं और सेंसिबल मैनर में ड्राइव कर सेफ चल सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स भी हैं और पार्किंग के लिए रियर पार्किंग कैमरा भी उपलब्ध हैं,

XUV-400
सुरक्षा को देखते हुए बनी महिंद्रा की नई XUV-400

इसके साथ ही गाड़ी के स्पेस की बात करें तो इसमें 378 लीटर का बूट स्पेस है। बूट स्पेस यानी जो स्पेस कार में लगेज रखने के लिए दिया जाता है तो जितना ज्यादा बूट स्पेस होगा उतना लगेज आप गाड़ी में रख सकते है और गाड़ी में ओवरऑल स्पेस भी काफी अच्छा है।

उन्य जरुरी फीचर – 

कनेक्टिविटी के मामले में भी इस SUV का कोई जवाब नहीं हैं। इस कार में 60 से भी ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स हैं इसके अलावा आप स्मार्ट वॉच भी कनेक्ट कर सकते है। 2600MM के व्हील बेस और 16 डायमंड कट एलॉय व्हील के साथ इलेक्ट्रिक स्टेयरिंग इस कार में आपको मिलेगी, इसके साथ ही LED टेल लैंप में कॉपर इंसर्टेड मिलेगी।कार का लुक भी काफी लाजवाब हैं, यह कार डस्ट और वाटर प्रूफ है।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है।

आपके लिए यह खबर हमारे साथी हर्ष ने लिखी थी। आपको ये खबर कैसी लगी आप कमेंट बाक्स में हमें बता सकते है। अन्य खबरों के लिए बने रहें The News15 के साथ।

 

Related Posts

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने से अधिक महत्वपूर्ण है वास्तविक जीवन में सम्मानित होना
  • TN15TN15
  • July 13, 2026

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होना बुरा नहीं है,…

Continue reading
1 मार्च से WhatsApp और Telegram यूज नहीं कर पाएंगे ये यूजर्स, देश भर में Sim Binding नियम हो रहा लागू
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

 1 मार्च 2026 से भारत में SIM Binding…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

  • By TN15
  • August 17, 2026
नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

  • By TN15
  • August 17, 2026
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द