भारतीय महिला फुटबॉल टीम ब्राजील से हारी

नई दिल्ली, भारतीय महिला फुटबॉल टीम को ब्राजील ने चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के पहले मैच में शुक्रवार को 6-1 से हरा दिया। विश्व कप 2007 की उपविजेता ब्राजील की डेबोरा ओलिवियरा ने पहले ही मिनट में गोल कर दिया, तभी भारत की मनीषा कल्याण ने आठवें मिनट में बराबरी करते हुए गोल कर दिया। इसके बाद टीम की खिलाड़ी जियोवाना कोस्टा ने 36वें मिनट में ब्राजील को फिर बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में ब्राजील की टीम ने चार और गोल किए। उसमें एरियाडिना बोर्गेस (52वां, 81वां मिनट), कैरोलिन फेराज (54वां) और गेसे फेरेइरा (76वां) ने गोल किये।

पहले हाफ में भारतीय टीम ने ब्राजील को टक्कर दी थी। हालांकि वह दूसरे हाफ में इसे कायम नहीं रख सकी और विरोधी टीम की तरफ से उन्हें कई गोल मिले। टीम के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि वह सातवें रैंक की इस मजबूत टीम के खिलाफ गोल कर सकी जो मनीषा कल्याण ने किया था।

ब्राजील की टीम ने महज 52 सेकेंड के अंदर ही पहला गोल किया था। विरोधी टीम ने भारतीय गोलकीपर अदिति चौहान को चकमा देकर गोल किया। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही मनीषा कल्याण ने टीम को बराबरी पर ला दिया। भारत की प्यारी ने काउंटर अटैक करते हुए गेंद कल्याण को दी जिन्होंने लेफ्ट फ्लैंक से शानदार रनिंग के साथ गोल किया।

इसके बाद 45वें मिनट में ही ब्राजील ने दूसरा गोल करके लीड हासिल कर ली। पहले हाफ में ब्राजील 2-1 से आगे रहा।

इस मैच के साथ ही ब्राजील की मिडफील्डर फोरमिगा ने 43 वर्ष की उम्र में फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने सात ओलंपिक और सात विश्व कप खेले हैं। अब भारत को 29 नवंबर को चिली और दो दिसंबर को वेनेजुएला से खेलना है।

Related Posts

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

Continue reading
किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला