शिक्षण हुआ अशुद्ध

आज बालकों में कहाँ, अब्दुल, नानक, बुद्ध।
क्यों सौरभ है सोचिये, शिक्षण हुआ अशुद्ध।।

शिक्षक व्यापारी बने, शिक्षा जब व्यापार।
खुली दुकानों पर कहाँ, मिलते है संस्कार ।।

छात्र निर्धन हो रहे, अध्यापक धनवान।
ऐसी शिक्षा सोचिये, कितनी मूल्यवान ।।

जैसे गढ़ता ध्यान से, घड़ा खूब कुम्हार।
लाये बच्चों में सदा, शिक्षक रोज निखार।।

नैतिकता की राह से, दे जीवन सोपान।
उनके आशीर्वाद से, बनते हम इंसान।।

कभी न भूलें हम सभी, शिक्षक का उपकार।
रचकर नव कीर्तिमान दे, गुरु दक्षिणा उपहार।।

अंधकार में दीप-सा, उर में भरे प्रकाश।
शिक्षक सच्चे ज्ञान से, करे दुखों का नाश।।

आज नहीं पल-पल रहे, हमको शिक्षक याद।
सदा कृपा जिनकी रही, चखा ज्ञान का स्वाद।।

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE