मिशन 2024 की तैयारी में जुटे नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। मणिपुर में जेडीयू को यह बड़ा झटका लगा है। मणिपुर में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और वहां जेडीयू के छह में से पांच विधायक अब बीजेपी के सदस्य हो गए हैं। बीजेपी का दामन थामने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं। एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी। लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे और जीत दर्ज किया था
मिशन 2024 : मणिपुर में नीतीश की पार्टी को लगा बड़ा झटका
Opration Sindoor: Pakistan के सपोर्ट में आए China और Türkiye, तो Israel ने दिया मुंहतोड़ जवाब!
Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?

PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’







