Noida News : लेबर कोडों के विरोध में नोएडा श्रम कार्यालय पर ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड़ों को लागू कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आज केंद्रीय श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के साथ-साथ सभी राज्यों के श्रम मंत्रियों और श्रम अधिकारियों की बैठक चल रही है, बैठक के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता सरकार के एजेंडे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके साथ ही पूरे देश में जगह- जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के उप श्रम आयुक्त कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर विरोध प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन प्रदेश की श्रमायुक्त श्रीमती शकुन्तला गौतम व उप श्रम आयुक्त श्री धमेन्द कुमार सिंह जी को ज्ञापन सौंपा उन्होंने ट्रेड यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि वे अपनी संस्तुति के साथ ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेज देंगे। साथ ही  स्थानीय श्रम कार्यालय में मजदूरों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
विरोध प्रदर्शन को इंटक नेता संतोष तिवारी, सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामस्वारथ, यूटीयूसी नेता सुधीर त्यागी, एक्टू नेता अमर सिंह, टी.यू.सी.आई. नेता उदय चन्द झा, अनमोल एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव, वाइब़ो कास्टिक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
 इस अवसर पर श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि लेबर कोड़ों के लागू होते ही मजदूर तमाम कानूनी अधिकारों से वंचित हो जाएंगे और रोजगार की असुरक्षा के साथ ही वेतन में कमी और पूंजी पतियों द्वारा मजदूरों का खुलेआम शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अडानी, अंबानी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हितों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को लागू करना चाहती है जिसका हम पूरी ताकत के साथ विरोध कर रहे हैं और यदि सरकार इस दिशा में और आगे बढ़ेगी तो मजदूर संगठन भी सरकार से टकराने को तैयार है।
  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’