Sahara Protest : नागेंद्र कुशवाहा बने ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा झारखंड,  छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल के प्रभारी 

Sahara Protest : अनिल राय उत्तर प्रदेश और पंजाब के प्रभारी तो मोहित कुमार बिहार युवा मोर्चा और बिहार रथ यात्रा संचलन अध्यक्ष तो घनश्याम शर्मा को बनाया मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का प्रभारी 

नई दिल्ली। ऑल इंडिया जनांदोलन संघर्ष मोर्चा ने संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी बनाये हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला और महासचिव नीरज शर्मा ने राष्ट्रीय कमेटी से राय मशवरा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा को झारखंड, छत्तीसगढ और पश्चिमी  बंगाल का प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह को उत्तर प्रदेश और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। मोहित कुमार को बिहार का युवा मोर्चा और बिहार रथ यात्रा संचलन अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
दरअसल ऑल इंडिया जनांदोलन मोर्चा ने निवेशकों और एजेंटों के भुगतान के लिए देश भर में सहारा इंडिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। संगठन ने 5, 6 और 7 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर बड़ा आंदोलन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है। मोर्चा 10 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सहारा इंडिया के खिलाफ हल्ला बोलने वाले हैं। अभय देव शुक्ल ने जल्द ही बिहार में रथयात्रा निकालने की बात कही है।
  • Related Posts

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

    Continue reading
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    एक सहारा सबका सहारा सामूहिक उन्नति का नारा।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    • By TN15
    • March 12, 2026
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    विनाश की नींव पर खड़ी…

    • By TN15
    • March 12, 2026
    विनाश की नींव पर खड़ी…