बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाक टीम की घोषणा, इमाम-उल-हक को मिला मौका

पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 12 खिलाड़ियों की घोषणा की। टीम में पूर्व कप्तान अजहर अली और इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यहां जहूर अहमद क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम में मोहम्मद रिजवान टीम के उपकप्तान होंगे। प्रमुख स्पिनर यासिर शाह की अनुपस्थिति में शाहीन शाह अफरीदी अपने तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे, जबकि शाजिद खान और नौमान अली स्पिन गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।

इमाम-उल-हक ने घरेलू सत्र के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था, उनको 20 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, जिसमें उन्होंने 488 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे। गुरुवार को उनको पाकिस्तान टीम में पहले टेस्ट के लिए शामिल किया गया।

अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम और हसन अली को भी 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, इसमें से 11 खिलाड़ी शुक्रवार को मैदान पर उतरेंगे।

दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने अब तक बांग्लादेश के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से नौ में जीत मिली है। 2015 में बांग्लादेश ने एकमात्र मैच घर में ड्रॉ करवाया था जब तमीम इकबाल ने शानदार पारी खेलते हुए पहला दोहरा शतक बनाया था।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेट कीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम-उल-हक, नौमान अली, साजिद खान और शाहीन शाह अफरीदी।

Related Posts

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

Continue reading
किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा