वक़्त पड़े की दोस्ती

कौन किसी के वास्ते, करता है तकरार ।
वक़्त पड़े की दोस्ती, वक़्त पड़े का प्यार ।।

बदले ‘सौरभ’ ने कहाँ, मन के रीति रिवाज़ ।
दुश्मन हो या दोस्ती, एक रखा अंदाज़ ।।

रहा फूल के पास मैं, देखे उगते कैर ।
नहीं दोस्ती है भली, नहीं भला है बैर ।।

कौन पालता दुश्मनी, कौन बांटता प्यार ।
शिक्षा-संस्कार सदा, दिखते हैं साकार ।।

बस यूं ही बदनाम है, दुश्मन तो बे-बात ।
अपने ही करने जुटे, अपनों पर आघात ।।

फसल प्यार की बोइये, करिये अच्छा काम ।
दुश्मन सीखें कायदे , ऐसा हो पैगाम ।।

दुश्मन की चालें चले, रहकर तेरे साथ ।
‘सौरभ’ तेरी हार में, होता उनका हाथ ।।

‘सौरभ’ मन गाता रहा, जिनके पावन गीत ।
अंत वही निकले सभी, वो दुश्मन के मीत ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी