Delhi Politics : मनीष सिसोदिया ही नहीं केजरीवाल को भी जाना होगा जेल : सुरेन्द्र कुमार सिंह

दिल्ली भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा मनीष सिसोदिया के यहां पर पड़े ईडी के छापों को लेकर कहा है कि मनीष सिसोदिया तो जेल जाएंगे ही अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी खुद इतनी भ्रष्टाचार में डूब गई है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जेल जाने ना नंबर आ गया है।

न्यूयार्क टाइम्स में दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर प्रकाशित हुई खबर पर केजरीवाल के मेहनत करने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे काम की खबर के लिए किसी अखबार में छपवाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती है। केजरवाल का बयान ही बता रहा है कि उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स में मैनेज कर दिल्ली शिक्षा मॉडल की खबर प्रकाशित कराई है। न्यूयार्क टाइम्स की सफाई पर उन्होंने कहा कि जो अखबार मैनेज कर खबर छाप सकता है पर वह सफाई भी तो अपनी विश्वसनीयता में ही देगा।

भाजपा नेता का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति का बहुत नुकसान किया है। भावनात्मक मुद्दों पर लोगों को भ्रमित कर केजरीवाल दिल्ली के लोगों को निठ्ल्ला बना रहे हंै। उन्होंने जहां शराब नीति का कबाड़ा कर दिल्ली के युवाओं को शराबी बना दिया है वहीं सब कुछ फ्री कर उन्हें बेकार भी कर रहे हैं। सुरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि भाजपा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा बनाया है ओैर आम आदमी पार्टी युवाओं को निठल्ला बनाने में लगी है। आम आदमी पार्टी के जितने भी बड़े नेता हैं उन सबको भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना ही होगा। आम आदमी के नाम पर राजनीति करने वाले नेता अब खास हो गये हैं। आम आदमी को तो ये लोग अपने पास फटकने भी नहीं देते। हां वोट लेने के लिए इन लोगों को आम आदमी याद आता है। भाजपा केजरीवाल का असली चेहरा लोगों के सामने लाकर रहेगी।

 

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश