Indian Politics : सुब्रमण्यम स्वामी बोले, पीएम मोदी कह चुके हैं-कोई नहीं आया तो वेटर क्यों बार-बार चीन की आक्रामकता का रोना रो रहा है

Indian Politics : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से चाइना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सुब्रमण्यम स्वामी गत कई महीने से लगाता मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। स्वामी ने मोदी सरकार से कहा कि अगर सरकार कहती है कि कोई नहीं आया है तो वेटर क्यों चीन की आक्रामकता का रोना रो रहा है। माना जा रहा है कि वेटर शब्द का प्रयोग स्वामी ने विदेश मंत्री एस. ़जयशंकर के लिए किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत के खिलाफ चीन की आक्रामता के बारे में वेटर हर दिन क्यों रो रहा है, जब पीएम कोई आया नहीं कहते हैं ? पहले वेटर ने बार-बार कहा चिंता है वहीं अब इसमें नया क्या हुआ है ?

बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और उन्हें एक करिश्माई नेता करार दिया था। उससे पहले गुरुवार सुबह स्वामी ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और लिखा जनता पार्टी और फिर भाजपा के शुरुआती दिनों में हमारे पास पदाधिकारियों के पदों पर भरने के लिए पार्टी और संसदीय दल के चुनाव होते थे। पार्टी संविधान को इसकी आवश्यकता है। आज बीजेपी में कोई चुनाव नहीं है। हर पद के लिए मोदी की मंजूरी से एक सदस्य मनोनीत किया जाता है। स्वामी के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

एंडी नाम के ट्वीटर यूजर ने लिखा, भारत चीन के साथ एक अन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहा है, जो रूस में हो रहा है। हम उस देश के साथ ऐसे अभ्यास में कैसे भाग ले सकते हैं, जिसके साथ हम निकट भविष्य में युद्ध के लिए जा सकते हैं। विदेश मंत्री अब इस बात को समझते हैं लेकिन अपने साथियों के बीच अलग थलग नजर आते हैं। उधर प्रभु के ट्वीटर ने लिखा स्वामी एक स्वार्थी हैं जो कैबिनेट मंत्रियों से ईष्र्या करते हैं। जब वे राज्यसभा सांसद थे, तब वे चुप रहे। अब वह हमारे माननीय विदेश मंत्री के खिलाफ ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहेे हैं। ऐसे आदमी को प्रोत्साहित मत करो। फेथल्स नाम के ट्वीटर यूजर ने लिखा, क्या आप इस तरह के बयान देते हैं तो आप केवल अपनी खुद की गरिमा और सम्मान को कम करते हंै।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी