MP News : सतना, मप्र के रत्नेश पाण्डेय के कीर्तिमान को मिला सम्मान, केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया मान

सतना जिले के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले रत्नेश पाण्डेय को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया हैं। खेल मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करने की सराहना की। बता दें कि रत्नेश पाण्डेय ने 21 मई 2016 की सुबह धरती के सबसे ऊंचे पर्वत पर सफलता पूर्वक चढ़ाई कर प्रथम बार देश का राष्ट्रगान जन गण मन गाकर समस्त भारतीयों को गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश में साहसिक खेलों के प्रोत्साहन एवं बढ़ावा पर भी खेल मंत्री से चर्चा हुई। श्री पाण्डेय ने मप्र सरकार द्वारा साहसिक खेलों के क्षेत्र के सकारात्मक कार्यों का भी उल्लेख किया।

6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद और समस्त दस्तावेजों की संवीक्षा करने पश्चात वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सर्टिफिकेट जारी करते हुए रत्नेश पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पर्वतारोहण की आधिकारिक नींव रत्नेश पाण्डेय ने रखी। इन्होंने यूरोप, अफ्रीका, रूस, इटली, स्विट्जरलैंड समेत 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई किया।

रत्नेश पाण्डेय ने दुनिया के प्रथम 25 किन्नरों के दल को, 25 दिव्यांगों के दल को भी सफलतापूर्वक हिमालय के शिखर पर पंहुचाया एवं 2 पर्वतारोहियों की एवरेस्ट से जान भी बचाई। इन्होंने खुद भी एवरेस्ट चढ़ा और अपने स्टूडेंट्स को भी चढ़ाया। मोटरबाइक स्टंट्स में भी इन्होंने 32.3 किलोमीटर चलती बाइक के सीट के ऊपर खड़े होकर बाइक चलाई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और इंदौर स्मार्ट सिटी के नाम किया। अभी रत्नेश पाण्डेय सतना स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

  • Related Posts

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर हो रहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    How high entrance fees and systemic barriers lock India’s marginalized youth out of legal education

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध