Noida News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माकपा, महिला समिति, सीटू के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व मजदूर संगठन सीटू और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गौतम बुध नगर के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। सेक्टर- 8, नोएडा बांस बल्ली मार्केट, बरौला सेक्टर- 49, नोएडा पर नुक्कड़ सभा व तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता, अखंडता, जनतंत्र, सामाजिक सद्भाव व भाईचारे की रक्षा करने का संकल्प लिया तथा संविधान, जनतंत्र, जनतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं की हिफाजत के लिए जनता से आगे आने की अपील किया।

इस अवसर पर माकपा जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आजादी की 75 वीं सालगिरह की देश/ प्रदेश व जनपदवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में कम्युनिस्टों व मजदूर वर्ग ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी लोग सत्ता में हैं जिनका स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी आज ये लोग राष्ट्रवाद की चकाचौंध बनाकर अपने चंद उद्योगपति मित्रों को मुनाफा पहुंचाने के लिए श्रम कानून समाप्त कर 4 लेबर कोड लागू करने के लिए प्रयासरत है इसी तरह किसानों को भी उद्योग पतियों का गुलाम बनाने के लिए तिकड़मे लगातार की जा रही है देश की सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को बेचा जा रहा है, सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है, आज देश का संविधान, देश की आजादी के मूल खतरे में है, आपसी भाईचारा खतरे में है हमें सजक रहकर अपने हक अधिकारों, देश के संविधान को बचाने की जरूरत को उन्होंने रेखांकित किया कार्यक्रम का नेतृत्व सीटू नेता लता सिंह, राम स्वारथ, पूनम देवी, इशरत जहां, धर्मेंद्र, माकपा नेता धर्मपाल चौहान, गंगेश्वर दत्त शर्मा, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, किरण देवी, गुड़िया देवी, सुधा, सरस्वती आदि ने किया।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी