तो क्या पाला बदलने के लिए नीतीश कुमार ने ओवैसी की पार्टी में डाली फूट?

नीतीश कुमार को पता था कि जब तक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर रहेगी तब तक सरकार बनाने की बात भी सोचना बेमानी है क्येंकि राज्यपाल फागू सिंह चौहान भगवा दल को ही सरकार बनाने का न्यौता देंगे। नीतीश कुमार को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे ही वो 8वीं बार सीएम नहीं बने हैं। सहूलियत के हिसाब से ही वो दोस्त का चुनाव करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। नीतीश ने बीजेपी को गच्चा देने की ्क्पप्टि तैयार कर ली थी अब ओवैसी के विधायक राजद में शामिल हुए।

हालांकि तब उन्होंने ऐसा कोई आभाष नहीं दिया था लेकिन अब अचानक बीजेपी को दरकिनार कर राजद के हाथ मिलाया तो लगने लगा कि नीतीश पहले ही भगवा दल को छोड़ने का मन बुना चुके थे।
कूमी कपूर लिखती है कि 2020 चुनाव के बाद से नीतीश कुमार बेहद परिपक्व होते दिखे। बीजेपी ने उन्हें ठिकाने लगाने के लिए चिराग पासवान को आगे किया। राम विलास पासवान के बेटे ने नीतीश की जदयू के खिलाफ अपने कैंडिडेट मैदान में उतारे। हालांकि चुनावी परिणाम सामने आने के बाद से राजद और जदयू के पास अपनी सरकार बनाने के लिए पर्याप्त विधायक थे। तेजस्वी इसके लिए उत्सुक भी थी लेकिन नीतीश अपनी गोट खेलते दिखे। नीतीश कुमार को पता था कि बीजेपी का एक दुश्मन है, जिसे चाहे अनचाहे काउंटर नहीं किया जा सकता है।
उसके बाद ओवैसी के चार विधायक राजद में शामिल हो गये। मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि ओवैसी इस घटनाक्रम में सकते में थे लेकिन बिहार के एक नेता बताते हैं कि सब कुछ सोच समझकर और ओवैसी की सहमति से हुआ था। सारे खेल के सूत्रधार खुद नीतीश कुमार थे। उन्हें पता था कि चार विधायकों के राजद में शामिल होने के बाद बीजेपी नंबर दो हो जाएगी।

  • Related Posts

    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता भी…

    Continue reading
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति एक नए दौर से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश