Delhi News : मालवीय नगर में युवक को दौड़ा-दौड़ा चाकू घोंप कर मार डाला

रक्षाबंधन के अवसर पर साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या उसके दौड़ा-दौड़ाकर ब्लैड और चाकू मारकर की गई है। परिवार वाले इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हंै कि कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। बॉडी हॉस्पिटल में पड़ी हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा रहा है। जो जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, वह अपने व्यक्तिगत काम में और कागजी कार्रवाई निपटाने में ही लगे हुए हैं। परिवार वालों को न ही कोई गिरफ्तारी की जानकारी दी जा रही है और न ही वारदात के बारे में।

जिस लड़के का मर्डर हुआ है, उसका नाम मयंक पवार बताया गया है। उसकी उम्र 22 साल के आसपास थी। उसके चाचा प्रदीप पवार ने बताया कि उनका भतीजा कल दोपहर 2.00 बजे के बाद घर से निकला था। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चल सका है। जब रात में जानकारी मिली और अस्पताल पहुंचा तो वहां पर मयंक के एक दोस्त ने बताया कि पत्थरबाजी हुई थी लेकिन किसके बीच क्या हुआ ? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पता चला है कि एक गार्ड को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही दो तीन और लड़कों को भी पकड़ा गया है।

मयंक की एक रिलेटिव सोनल सिंह ने बताया कि कल रात से हम सब घर वाले परेशान हैं। पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है, न ही कोई कार्रवाई कर रही है। शव अस्पताल में पड़ा हुआ है। अभी तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्या की वजह क्या है । इसको लेकर भी कोई साफ नहीं कर पाया है। मयंक के एक चचेरे भाई ने बताया कि देर शाम यह घटना हुई है, जब मयंक के दोस्त ने फोन करके बताया कि उसकेसाथ छीना झपटी हुई है। विरोध करने पर चाकू और ब्लेड से हमला किया गया है।

हमला करने वाले लड़के कौन थे। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मयंक ने होटल मैनेजमेंट की भी पढाई कर रखी थी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में साउथ डि्ट्रिरक्ट की डीसीपी बेनिता मेरी जैकर की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया था कि यह पूरा मामला क्या है ? मयंक की हत्या कैसे हुई है ? क्या इसमें कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं ? इसकी कोई जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी गई है।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर