justice served : फांसी पर झुलेगा 7 खून करने वाला ड्राइवर

justice served : एक साथ खत्म कर दी थी 3 पीढ़ी, 9 साल पुराने नरसंहार का न्याय

गाजियाबाद में 9 साल पहले हुए उन नरसंहार में न्याय का इंतजार खत्म हो गया है, जिसमें कारोबारी के परिवरा की 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। लूट के इरादे से पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देने वाले ड्राइवर राहुल वर्मा को अपर जिला जज की अदालत में फांसी की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने एक लाख रुपये का जुर्मान भी लगाया है। अदालत ने कहा कि परिवार के 7 सदस्यों की हत्या की घटना दुर्लभतम श्रेणी की अपराध है। कोर्ट ने शनिवार को राहुल को दोषी करार दिया था और सजा पर बहस के लिए 1 अगस्त की तारीख तय की थी 21 मई 2013 को घंटाघर नई बस्ती मोहल्ले में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। कारोबारी सतीश गोयल का ड्राइवर राहुल वर्मा नरसंहार अंजाम देने के बाद लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर भागा था। वह करीब ९ साल से डासना जेल में बंद है।

घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में 21 मई 2013 की रात सनसनीखेज घटना हुई थी। घंटाघर नई बस्ती मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्ग कारोबारी सतीश गोयल और उनके पूरे परिवार की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मृतक कारोबारी के दामाद सचिन मित्तल ने कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतकों में कारोबारी सतीश गोयल, उनकी पत्नी मंजू गोयल, पुत्र सचिन गोयल, पुत्र वधू रेखा गोयल और तीन पौत्र पौत्री शामिल थे। वरादात के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की और घटना के 10 दिन बाद सनसनीखेज हत्या के आरोप में राहुल वर्मा को घटना के अगले दिन ही 22 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस ने राहुल के पास से छह हजार रुपये नकद और सोनी चांदी के लाखों के जेवरात बरामद किये थे। कोतवाली पुलिस ने दो दिन बाद 24 मई को हत्यारे राहुल वर्मा को पुलिस रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किये। राहुल वर्मा कारोबारी का कार चालक था। राहुल घटना के करीब 15 दिन पहले कारोबारी सतीश गोयल के घर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया था। तब से नौकरी पर नहीं आ रहा था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवराज सिंह ने बताया कि 22 मई 2013 को सतीश चंद्र गोयल की किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी। राहुल को इसके बारे में जानकारी थी उसे अनुमान था कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए घर में रखे 25 से 39 लाख रुपये मिल सकते हैं। इसी इरादे से राहुल को 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया था।

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    एसआर दारापुरी  हाल के दिनों में इलाहाबाद उच्च…

    Continue reading
      34 साल पुराने गुनाह की अब मिली सजा, एक हाथ में लाठी और झुकी पीठ लिए कोर्ट पहुंचे 84 साल के ‘दोषी’

    बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Vaibhav Suryavanshi: क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?

    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?

    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    Punjab Politics: कांग्रेस की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जा सकती है राजा वडिंग की कुर्सी?  

    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    टीएमसी की सरकार में कोई शिकायत नहीं थी बागी विधायकों और सांसदों को!

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’