Uttar Pradesh News : अडानी की कंपनी से ऐसे करार होंगे तो गंगा कैसे साफ़ होगी?

  रवीश कुमार

आज के दैनिक जागरण में ख़बर छपी है कि प्रयागराज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट अड़ानी की कंपनी चला रही है। इस कंपनी के साथ सरकार ने जो करार किया है, उसमें यह लिखा है कि अगर पानी क्षमता से अधिक आएगा तो उसे साफ़ करने की ज़िम्मेदारी कंपनी की नहीं होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसे करार से तो गंगा साफ़ होने से रही।

ऐसे करार से तो गंगा साफ़ होने से रही- हाई कोर्ट। यह जागरण की हेडलाइन है। मगर जागरण ने इसमें अडानी का नाम नहीं जोड़ा है जबकि उसकी ख़बर के अनुसार अडानी की कंपनी से जो करार हुआ है,अदालत ने टिप्पणी की है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट में गंगा की सफ़ाई को लेकर बहस चल रही है। जागरण और उजाला में छपी दोनों ख़बरों को पढ़ कर लगा कि यूपी सरकार इतना तक नहीं बता सकी कि उसे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए कितना पैसा मिला है और किस तरह से खर्च हो रहा है?

यूपी के जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने आरोप लगाया था कि नमामि गंगे में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

बताया जाता है कि भारतीय गंगा को लेकर काफ़ी भावुक हैं इसलिए जब माँ गंगा ने प्रधानमंत्री मोदी को बुलाया तो लोग और भावुक हुए। आज नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सात साल बाद भी बुनियादी सवालों के जवाब नहीं है। लोग अब भावुक नहीं होते।

चूँकि अडानी की कंपनी पुलिस भिजवा देती है, केस कर देती है इसलिए बताना ज़रूरी है कि जागरण ने छापा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात आई है तो जवाबदेही जागरण की है। मैंने यह पंक्ति खुद नहीं लिखी, जैसे मोदी जी को माँ गंगा ने बुलाया था वैसे ही माँ गंगा ने मुझसे यह लाइन लिखवा दी है। गंगा तेरा पानी अमृत। हम ट्रक पर स्लोगन लिख देते हैं मगर गंगा को ही ईमानदारी से नहीं बचा सके।
(साभार : फेस बुक से) 
  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’