Rajya Sabha Proceedings : आम आदमी पार्टी के सदस्य समेत तीन और सांसद राज्यसभा से निलंबित

राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालने और शोरगुल करने की वजह से गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सदस्य सुशील कुमार गुप्ता समेत तीन और सांसदों को उपसभापति हरिवेश नारायण सिंह ने सदन से निलंबित कर दिया है। ये सांसद इस सप्ताह की शेष अवधि के लिए निलंबित होंगे। सुशील कुमार गुप्ता के अलावा इन्हीं की पार्टी के संदीप पाठक और निर्दलीय सांसद अजीत कुमार भुयान पर कार्रवाई की गई है। संसद के चल रहे मानसून सत्र के दौरान अब तक 23 राज्यसभा सांसद और 4 लोकसभा सांसद समेत कुल 27 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के ही संजय सिंह को सदन में उनके अशांत व्यवहार के लिए सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को टीआरएस, माकपा, भाकपा के अलावा टीएमसी के सात, द्रमुक के छह समेत विपक्ष के १९ और सांसदों को इसी कारण से निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के चार सांसदों को शेष मानसून सत्र के लिए भी लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।

20 निलंबित राज्यसभा सांसद संसद में गांधी प्रतिमा के पास 50  घंटे के विरोध पर हैं, वे सदन में गतिरोध को लेकर केंद्र को निशाना बना रहे हैं। 18 जुलाई को सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। विरोध और निलंबन को लेकर संसद अधर में है। विपक्षी नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इसे तानाशाही करार दिया और दावा किया कि वह डरी हुई हैं।
केरल के वायनाड में सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया। सिलेंडर 1053 रुपये क्यों ? दही अनाज पर जीएसटी क्यों ? सरसों का तेल 200 रुपये क्यों ? महंगाई और बेरोजगारी पर सवाल पूछने पर राजा ने 57 सांसदों को गिरफ्तार किया और 23 सांसदों को निलंबित कर दिया। लोकतंत्र के मंदिर में सवालों से राजा डरते हैं लेकिन हम तानाशाहों से लड़ना जानते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को ट्वीट किया कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों के विपक्षी सांसदों के निलंबन के साथ, यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार विपक्ष को संसद में हमारे देश के लोगों द्वारा सामना किये जा रहे वास्तविक, अत्यावश्यक मुद्दों को उठाने की अनुमति देने के मूड में नहीं है।

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन