Rajasthan news : डाइकिन प्लांट के 45 निलंबित मजदूर बर्खास्त 

राजस्थान के नीमराना स्थित डाइकिन प्लांट के 45 निलंबित मजदूरों पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए मैनेजमेंट ने बर्खास्त कर दिया है। यूनियन को मान्यता देने को लेकर 2019 में मजदूरों की रैली पर चार्ज और पथराव के बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था। यूनियन का आरोप है कि बीते महीने डाइकिन एयर कंडीशनिंग मैनेजमेंट ने 45 लोगों को बिना किसी ठोस इंक्वायरी के एकतरफा कार्रवाई करते हुए निष्कासित कर दिया गया।

चार साल से निलंबित 45 मजदूरों ने अपनी कार्य बहाली के मसले पर हजारों बार प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया है लेकिन हर बार मजदूरों के हाथ निराशा ही लगती है। डाइकिन मजदूर यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगों का ज्ञापन व मांग पत्र कई बार जिला कलेक्ट्रेट और श्रम विभाग को सौंपा है लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।  डाइकिन मजदूर कामगार यूनियन के महासचिव और अलवर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन ने बताया कि 7 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत डाइकिन के नीमराना प्लांट में उद्योगपतियों से मीटिंग करने आये थे। इसी दौरान डाइकिन मजदूर यूनियन ने भी पत्र के माध्यम से एक बैठक करने की मांग की थी, जिसका जवाब अभी तक नहीं आाय है।

 

उन्होंने बताया कि डाइकिन प्लांट में अभी भी मजदूरों की छंटनी लगातार जारी है। मजदूरों के साथ शोषण की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोई मजदूर संगठन इन मुद्दों पर मीटिंग या प्रदर्शन करने की योजना बनाता है तो उसको सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है। साथ ही प्रबंधन मजदूरों की छोटी-छोटी गलतियों को तलाश कर उनको नोटिस थमा रहा है। मनमोहन ने वर्कर्स यूनियन के साथ एक पत्र साझा किया है, जिसमें नीमराना के सभी प्लांट के मजदूरों ने अपनी मांगों का एक सामूहिक ज्ञापन दिया है। इसमें बताया गया है कि रुचि बीयर के 40 मजदूर एक साल से अधिक समय से अवैध छंटनी से जूझ रहे हैं।

उनके लगातार प्रदर्शन के बाद भी मजदूरोा को कार्य बहाल नहीं किया गया है। नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीआईडी कंपनी में मजदूर यूनियन बनाने के आरोप में ८ परामेंट मजदूरों को तुरंत निलंबित कर दिया गया था और इनकी जगह पर 100 से  अधिक कांट्रैक्ट मजदूरों को तुरंत काम पर रख लिया गया था। अभी तक इन 8 स्थाई मजदूरों का कार्यबहाल नहीं किया गया है।  दरअसल एयर कंडीशनिंग में 45 लोगों को बिना किसी ठोस इंक्वायरी के एक तरफा कार्रवाइॅ करते हुए निष्कासित कर दिया गया। 2019 में हुए मजदूर और अधिकारियों की झड़प के दौरान लाठीचार्ज हुआ था, जिसके बाद ४५ मजदूरों को जूठा केस बनाकर निलंबित कर दिया गया था।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन