Congress Politics : आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

Congress Politics : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को फिर तलब किया गया है। खबर है कि इस मौके पर पार्टी की गतिविधियों में वरिष्ठ नेताओं में गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा की खास वापसी देखने को मिल सकती है। कहा जा  रहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रमुख के बचाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला करने के लिए जी-23 के दोनों नेताओं को मैदान में उतार सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शर्मा और आजाद वर्ष 2020 में 23 नेताओं का खत सामने आने के बाद से ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में नहीं कर रहे थे। अब खबर यह है कि पार्टी इन दोनों नेताओं को सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ नजर आ सकते हैं।

खास बात यह है कि पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। खबर है कि उस दौरान दोनों नेता गायब रहे थे। वहीं पहली बार सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने बुलाया तो दोनों ही वरिष्ठ नेता एआईसीसी मुख्यालय पर नजर आए थे। 21 जुलाई को एआईसीसी में आजाद और शर्मा के अलावा जी-23 के दो और नेता मनीष तिवारी और शशि शरूर भी पहुंचे थे। खास बात यह है कि दोनों नेता भी जून में हुए विरोध प्रदर्शन में नजर नहीं आए थे। एक ओर जहां तिवारी कोविड-19  का सामना कर रहे थे, वहीं थरूर विदेश यात्रा पर थे।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला