Protest against Central Government : सोनिया गांधी के मामले में एकजुट हुआ विपक्ष, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नई दिल्ली। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टियों ने साझा बयान जारी कर जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर संघर्ष शुरू करने की बात कही है। खास बात यह है कि नेशनाल हेराल्ड अखबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगा। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े स्तर पर विरोध की तैयारी की है। साझा बयान के अनुसार मोदी सरकार अपने राजनीतिक विपक्षियों और आलोचकों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर प्रतिशोध का अभियान चला रही है।

कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और अभूतपूर्व तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है। आगे बताया गया कि हम इसकी निंदा करते हैं और समाज के ताने-बाने के बिगाड़ने वाली मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ सामूहिक लड़ाई को तेज करने का संकल्प लते हैं। साझा बायन पर कर्स दलों ने दस्तखत किये हैं। इनमें कांग्रेस, सीपीआई (एम), वीसीके, टीआरएस, एनसीपी, शिवसेना, आरजेडी, सीपीआई,आईयूएमएल.डीएमके का नाम शामिल है। ईडी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले को लेकर सोनिया से पूछताछ करने जा रही है। इससे पहले जांच एजेंसी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले जांच एजेंसी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दो बार पहले भी तलब किया था लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वह पेश नहीं हो सकी थीं।

 

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी