Security of former BJP leader : नवीन जिंदल का उनकी सुरक्षा में लगी पीसीआर वैन पर हमले का दावा

Security of former BJP leader : दिल्ली पुलिस ने बताया हादसा

दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नवीन जिंदगल ने दावा किया है कि उनकी सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर जेहादियों ने हमला किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपनी और अपने परिवार की अतरिक्त सुरक्षा मांगी है। दिल्ली भाजपा के निष्कासित प्रवक्ता नवीन जिंदल ने रविवार को दावा किया एक समूह ने उनके घर के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला किया। वैन की खिड़की तोड़ दी।

उन्होंने अपने परिवार को इस्लामिक जिहादियों से खतरा बताया है। बीजेपी के पूर्व नेता ने दिल्ली पुलिस से अपनी और अपने परिवार की अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया। जिंदल ने ट्वीट कर किया कि मेरे विचार की जान को इस्लामिक जिहादियों से खतरा है। मैं एक महीने में दिल्ली पुलिस को कई बार सबूत समेत लिखित में दे चुका हूं। मेरे निवास पर एक सीपीआर एक सिपाही के साथ नैता है। रात में जिहादियों ने पीसीआर के शीशे तोड़करसंदेश दिया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करो।

हालांकि पुलिस ने जिंदगल के दावों से उल्टे इसे दुर्घटना बताया है। पुलिस का कहना है कि पीसीआर वैन का शीशा किसी दूसरी गाड़ी से पत्थर लगने से टूटा है। पुलिस का कहना है कि जिंदल के घर पर कोई पथराव नहीं हुआ है। इसलिए मीडिया गलत खबर न चलाए। पुलिस ने साफ किया कि ट्रक के टायर के प्रेशर से मलबे का पत्थर गाड़ी से टकराया जिसमें वैन का शीशा टूट गया है। ज्ञात हो कि पैगम्बर मुहम्मद नुपूर शर्मा की विवादित टिप्पणी के समर्थन में बयान देने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बीजेपी ने नवीन जिंदगल की पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। 30 जून को उदयपुर में हुई घटना के बाद जिंदल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने पहले ही अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने 16 जून को आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले जब वह किसी से मिलने गये तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश