Khalistani Mission : देश पर हावी होता कट्टरवाद, अब हरियाणा हिसार में रेलवे लाइन पर लगाया खालिस्तानी झंडा

Khalistani Mission : संगठन ने स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश को अंधेरे में रखने की दी धमकी

चरण सिंह राजपूत
Khalistani Mission : इसे संविधान की जड़ों का कमजोर होना ही माना जाएगा कि जहां देश जाति और धर्म का बोलबाला है वहीं कुछ संगठन देश को धर्म के आधार पर बनाने में लगे हैं। विभिन्न जाति और विभिन्न धर्मांे, विभिन्न भाषाओं और विभिन्न संस्कृति को समेटे देश में लोगों की एकजुटता ही पहचान रही है। यह बदला हुआ माहौल ही है कि अमन, चैन शांति के लिए काम करने वाले लोग अब  जाति और धर्म के आधार पर अपने को साबित करने में लगे हैं। समाज में कट्टरपंथ इतना हावी होता जा रहा है कि धर्म के आधार पर देश को घोषित करने के लिए संदिग्ध संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं।

Khalistani Mission, Hindu Rashtra, Muslim Nation, 

Also Read : तो मुस्लिम देश घोषित कराने का भी रचा जा रहा है षड्यंत्र!

वैसे भी भाजपा का मातृ संगठन आरएसएस तो गठन के बाद से ही देश को Hindu Rashtra घोषित करने के लिए काम कर रहा है। वह बात दूसरी है कि मौजूदा समय में आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने मुस्लिमों के प्रति नरम रुख अपनाया है। ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग के मुद्दे पर उन्होंने सभी मस्जिदों में शिवलिंग तलाशने से बचने की बात कही है। उन्होंने मुस्लिमों को अपना भाई तो बताया है  कि हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने से इनकार नहीं किया है।

यहां क्लिक करके आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से जुड़ सकते है

Khalistani Mission, Hindu Rashtra, Muslim Nation, 

पटना में 2047 तक Muslim Nation बनाने के मिशन पर काम कर रहे दो संदिग्धों के गिरफ्तार हुए कुछ ही दिन हुए हैं कि हरियाणा के हिसार खेदड़ स्थित थर्मल पॉवर प्लांट के नजदीक रेलवे लाइन में तोड़फोड़ कर खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया। बाकायदा प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए संगठन के नेता गुरवचन सिंह ने धमकी दी है कि 15 अगस्त के दिन पूरे देश को अंधेरे में धकेल देने की धमकी दी है।

दरअसल रेलवे लाइन पर तोड़फोड़ करते और झंडा लगाते हुए जारी एक वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू  ने कहा है कि सभी थर्मल पॉवर प्लांट में कोयले की सप्लाई रोक दी जाएगी। हालांकि रेल पटरी उखाड़ने की जानकारी मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी लोकेंद्र सिंह थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी बबराला के डीएसपी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे। रेलवे की कीलों को उखड़ा देख अधिकारियों ने कीलों को ठीक करवाया, जिसके बाद अब ट्रेन आसानी से आ जा सकती है।

हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पुन्नू ने दावा किया है कि भारत को अंधेेरे में डालने के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत की थी और अगले साल तक हर थर्मल प्लांट को अंधेरे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सामने आये इस वीडियो में एक से दो लोगों को ट्रैक उखाड़ते और एक दीवार पर पंजाबी में खालिस्तान जिंदाबाद लिखते दिखाई दे रहा है।

दरअसल  बरवाला में अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारिायें की मांगों पर सहमति जताने के बाद बुधवार शाम को हिसार प्रशासन और खेदड़ निवासियों के  बीच छह दिनों से चल रहे गतिरोध को सुलझा लिया गया था। दरअसल गत कई सालों से किसानों को मुफ्त में पावर प्लांट में राख मिल रही थी, जिसे प्रशासन ने बंद करने का फैसला किया है। इसको लेकर बीते कुछ समय से स्थानीय ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि राख न मिलने से करीब 1 हजार गायों का पालन पोषण कर रही गौशाला बंद हो जाएंगी। इसलिए ग्रामीण पहले की तरह राख फ्री में देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल हिसार के बरवाला में शनिवार को खदेड़ पावर प्लांट को रेलवे लाइन को उखाड़ने की खबर सामने आई थी। दरअसल इस रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल पावर प्लांट तक कोयला पहुंचाने के लिए होता है। ऐसे में शनिवार को रेलवे ट्रैक कीलो को उखाड़ा हुआ पाया। ऐसे में प्रश्न उठता है कि आखिरकार इस माहौल के लिए कौन जिम्मेदार है ? सरकारें क्या कर रही हैं ?

देश में अजीब सा माहौल बना हुआ है। केंद्र के साथ ही कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद Hindu Rashtra बनाने को तो बल मिल ही रहा है। पटना में जिस तरह से इस्लामिक माड्यूल का पर्दाफाश किया गया है। 2047 तक देश को Muslim Nation घोषित कराने पर काम चल रहा था। युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसके अनुसार तो कुछ मुस्लिम संगठन भी मुस्लिम देश बनाने में लग गये हैं। पंजाब में Khalistani Mission पर लंबे समय से काम चल रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद तो खालिस्तान बनाने पर काम और तेज हो गया है। देश में एक और हिन्दू राष्ट्र तो दूसरी ओर मुस्लिम राष्ट्र बनाने पर काम होगा और खालिस्तान लग देश बनवाने के लिए प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस आक्रामक रुख अपनाएगा। पीएफआई पर मुस्लिम राष्ट्र बनवाने के मिशन का आरोप लगेगा तो फिर देश की एकजुटता और राष्ट्रवाद का क्या होगा ?

 

  • Related Posts

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    साथी श्याम गंभीर‌ को दिल्ली के सोशलिस्ट दिल्ली…

    Continue reading
    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    युवाओं नहीं बल्कि अपनी अपनी पार्टियों के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है