Divisional review meeting of Shram Bandhu : में ट्रेड यूनियनों ने श्रमिकों के मुद्दों को किया रेखांकित 

मेरठ। श्रम बंधु की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार मेरठ में मंडलीय अपर आयुक्त श्रीमती अर्पणा जी  की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, एचएमएस महामंत्री आरपी सिंह चौहान व बी एम एस से सुरेन्द्र प्रजापति ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं/ मुद्दों को उठाया और उनका समाधान करने की मांग किया। उन्होंने जनपद स्तर पर लंबे समय से श्रम बंधु की बैठक नहीं होने पर भी रोष व्यक्त किया और जनपद के मजदूरों की मांगों/ समस्याओं पर नोएडा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से ज्ञापन दिया जिसमें मांग किया गया कि बढ़ती महंगाई के आधार पर मजदूरों के न्यूनतम वेतन में शीघ्र बढ़ोतरी की घोषणा की जाए।

न्यूनतम वेतन कम से कम ₹26000 होना चाहिए साथ ही श्रम कानूनों को सख्ती से लागू कराए जाए और मजदूर विरोधी लेबर कोड रद्द किए जाएं, छटनी, वेतन कटौती, मालिकों की मनमानी, श्रमिक कानूनों की अवहेलना, श्रम विभाग, ईएसआई, पीएफआदि विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। श्रम कार्यालय व श्रम न्यायालय में स्टाफ/ अधिकारियों की बढ़ोतरी की जाए, जनपद में ईएसआई लोकल ऑफिस, डिस्पेंसरी की संख्या बढ़ाई जाए तथा ग्रेटर नोएडा में अस्पताल का निर्माण कराया जाए ताकि श्रमिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके, जनपद में श्रमिक कालोनियों का निर्माण कराकर आवाज की गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए तथा पथ विक्रेता अधिनियम का सही तरीके से पालन सुनिश्चित कराया जाए  और श्रमिकों की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में  निपटारा किया जाए आदि प्रमुख मांगे की गई हैं।

  • Related Posts

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक