Mohit’s Murder or Accident : जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मिले माकपा नेता 

Mohit’s Murder or Accident : ज्ञापन देकर बताई अपनी पीड़ा 

Mohit’s Murder or Accident : उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के गांव परकुशी, मुरादनगर निवासी मोहित पुत्र ओमप्रकाश की हत्या हुई या हादसा की जांच की मांग को लेकर सीपीआईएम जिला सचिव कामरेड बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार को साथ लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला तथा कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। 

Mohit's Murder or Accident, Memorandum Given, Police accused of not Cooperating

Also Read: देश को बड़ा संदेश है सीजेआई का विधायिका पर निशाना साधना

Memorandum Given : ज्ञापन में कहा गया है कि मोहित 28 जून को सुबह 9:00 बजे घर से गाजियाबाद जाने के लिए निकला था लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों द्वारा थाना मुरादनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई इस इसके अलावा परिजनों द्वारा अपने स्तर पर भी खोजबीन जारी रखी गई, जिसमें 29 जून 2022 को मोहित के कपड़े गंग नहर के किनारे पड़े होने की सूचना मिली जिसके बारे में तुरंत स्थानीय स्तर पर पुलिस को सूचना दी गई।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा वहां से मोहित के कपड़े बरामद कर लिए गए बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि 28 जून 2022 को मौत के साथ जिन दो युवकों को देखा गया था, उन दोनों को थाना मुरादनगर पुलिस द्वारा पकड़ कर पूछताछ की जा रही है वहीं से पता चला कि पुलिस कस्टडी में दोनों युवकों द्वारा मोहित के आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी गई है।

Mohit's Murder or Accident, Memorandum Given, Police accused of not Cooperating

Police accused of not Cooperating : ऐसे में सवाल उठता है कि पकड़े गए दोनों युवकों को मोहित द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी थी तो उन्होंने पुलिस और परिवार वालों को उसी समय अवगत क्यों नहीं कराया इस बात की जांच किए जाने की जरूरत है, जिससे सच्चाई का पता लग सके। इसके साथ ही अभी तक ना तो मोहित मिला है और ना ही उसकी लाश बरामद हुई है जिसकी वजह से पीड़ित परिवार एवं उनके सभी रिश्तेदार बहुत अधिक परेशान हैं।

पत्र के माध्यम से सीपीआईएम ने मांग करते हुए मुरादनगर पुलिस द्वारा घटना की जल्द से जल्द खुलासा करने/ कराने की मांग की गई है और यदि कोई हत्या किए जाने जैसी बात साबित होती है तो दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है।

 प्रतिनिधि मंडल में माकपा नेता ईश्वर त्यागी, जे पी शुक्ला, गंगेश्वर दत्त शर्मा, लता सिंह, पूनम देवी, जनवादी महिला समिति के नेता चंदा बेगम आदि ने हिस्सा लिया।

 

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    दिल्ली नगर निगम (MCD) की इस सप्ताह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले