सिर पर चोट लगने के बाद डेब्यू करने वाले सोलोजानो अस्पताल में भर्ती

गाले| श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रविवार को यहां गाले में वेस्टइंडीज की तरफ से डेब्यू कर रहे जेरेमी सोलोजानो को फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर क्षेत्ररक्षण के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना गाले स्टेडियम में टेस्ट के पहले दिन 24वें ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई।

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को रोस्टन चेज ने शॉर्ट गेंद फेंकी। जवाब में, करुणारत्ने ने बैकफुट से सीधे सोलोजानो की दिशा में शॉट मारा, जिसके बाद सोलोजानो को बचने का कम समय मिला और उन्हें गेंद लग गई।

26 साल के खिलाड़ी के हेलमेट पर बॉल लगी और वह टूट गया। लेकिन इसका असर उनके सिर पर हुआ।

चोट लगने के बाद, सोलोजानो जमीन पर लेट गए और खिलाड़ियों और फिजियो की मदद से उनको स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच, ड्रेसिंग रूम में वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस चिंतित नजर आए। परिणामस्वरूप सोलोजानो को चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

इस पर विंडीज क्रिकेट ने ट्वीट किया, “चोट लगने के बाद डेब्यू करने वाले जेरेमी सोलोजानो को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम शीघ्र उनके स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।”

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा