Sidhu Moose Wala News: कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है मूसेवाला हत्याकांड !

Sidhu Moose Wala Murder: हत्या से 4 दिन पहले दिखी थी बोलेरो

 Sidhu Moose Wala News-क्या देश में कानून इतना कमजोर हो गया है कि उसका किसी को कोई डर ही नहीं रह गया है। लोग अपराध करते हिचकिचा तो रहे ही नहीं हैं साथ ही उसे स्वीकार भी कर रहे हैं। लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले यह बात प्रमुखता से देखने में आ रही है।
मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder) ने केवल पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे रहा है बल्कि कानून को भी धता बता रहा है। इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं।
मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तो ले ही रहा था अब अपने को बिश्नोई का भांजा बताने वाले सचिन ने एक टीवी चैनल से बातचीत में करते हुए मूसेवाला को मारने का दावा किया है।

Sidhu Moose Wala Murder News

सचिन नाम का यह व्यक्ति बड़ी बेशर्मी से दावा कर रहा है कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है।
यह कानून और पुलिस व्यवस्था और कानून का मजाक ही है कि लॉरेंस विश्नोई ने बड़ी बेशर्मी से स्वीकारा है कि मूसेवाला की हत्या की साजिश कनाडा स्थित गोल्डी बराड़ समेत उसके गिरोह के सदस्यों ने रची थी।
 Sidhu Moose Wala News, Sidhu Moose Wala Murder
Sidhu Moose Wala News

टीवी चैनल ने दावा किया है कि सचिन थापन ने उनको जानकारी देने के लिए  फोन एक वर्चुअल नबंर से किया था। सचिन विक्की मिद्दुखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की बात कही है। सचिन का दिवंगत मूसेवाला पर आरोप है कि सिद्धू ने विक्की के हत्यारों न केवल आर्थिक मदद की थी बल्कि उन लोगों को पनाह भी दी थी।

टीवी चैनल से कथित इस बातचीत में थापन का दावा है कि मिद्दुखेड़ा मामले में सिद्धू का नाम आने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मतलब पुलिस को भी उसने कटघरे में खड़ा किया है। थापन ने 2021 में गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल की हत्या में भी मूसेवाला के शामिल होने की बात कही है।
सचिन थापन ने मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose Wala Murder) का बदला लेने वालों को भी ललकारा है। उसका कहना है कि वे लोग उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। थापन का दावा किया है उनके पास “हॉलीवुड फिल्मों” में दिखने जैसे हथियार हैं।
(Sidhu Moose Wala News) हालांकि मूसेवाला हत्या की जांच को गठित एसआईटी के एक सदस्य का कहना है वे लोग सचिन थापन की कथित टिप्पणी की जांच कर रहे हैं।

Related Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

दौसा में दिल्ली मुंबई हाईवे पर गर्भवती नाबालिग…

Continue reading
लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

  • By TN15
  • October 22, 2026
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

  • By TN15
  • October 22, 2026
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

  • By TN15
  • October 22, 2026
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस