Anjali name meaning : जानिए कैसी होती है अंजली नाम की लड़कियां

Anjali-name-meaning : बच्‍चे के जन्‍म लेने से पहले ही माता-पिता के साथ-साथ पूरा परिवार आने वाले नन्हे मेहमान का नाम सोचने में लग जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिर नाम जिंदगी भर के लिए हमारी पहचान बन जाता है। हर माता-पिता अपने बच्चे को सबसे सुंदर और अनोखा नाम देना चाहते हैं। लेकिन क्या आप अपने बच्चे का नाम रखने से पहले उस नाम के अर्थ, उस नाम का बच्चे के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा?

Anjali-name-meaning
Anjali-name-meaning

उसका नाम उसके व्यक्तित्व से कितना मेल खाता है और उसके नाम और राशि, ग्रह, नक्षत्र ये सभी कैसे जुड़े होते है इसके बारे में कभी सोचते है। हमारी आज की इस वीडियो में हम आपको नाम से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में बताएंगे जिसे जानना बेहद जरुरी है। आज हम आपको अंजलि नाम का मतलब, राशि, स्वभाव, लक्की नंबर आदि के बारे में बताएंगे।

सबसे पहले बात करते है कि अंजलि नाम का मतलब (Anjali-name-meaning) क्या होता है ?

अंजली नाम हमारे भारत देश ज्यादातर हिंदू धर्म में पैदा होने वाले बच्चों का रखा जाता है और इसके अलावा अन्य कई धर्मों में भी बच्चों का ये नाम रखा जाता है। अंजली एक नाम है, जो संस्कृत शब्द से आया है। अगर आप भी अपने बच्चे को अंजली नाम देना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इस नाम का मतलब जानना होगा।

यहां क्लिक कर आप इस खबर को वीडियों फार्म में देख सकते है

अंजलि नाम का मतलब श्रद्धांजलि, दोनों हाथों से भेंट, खूबसूरत सा उपहार, भक्ति के साथ भेंट और सम्मान पूर्ण भेंट होता है। अंजलि नाम को अच्छा माना जाता है। अगर आप अपने बच्चे को अंजलि नाम देते हैं तो जीवनभर के लिए उसका संबंध इस नाम के मतलब श्रद्धांजलि, दोनों हाथों से भेंट, आदि से जुड़ जाता है। और अंजलि नाम के व्यक्ति के स्वभाव में भी इसकी झलक दिखेगी। तो चलिए आगे आपको इस नाम की राशि क्या है इसके बारे में भी बता दें

अंजलि नाम की राशि –

अंजलि नाम की राशि मेष होती है। बच्चे के जन्म के समय चांद जिस राशि और नक्षत्र में होता है, उसी राशि और नक्षत्र से जुड़े अक्षर से बच्चे का नाम रखा जाता है। मंगल ग्रह मेष राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि का आराध्य देव भगवान श्री गणेश को माना जाता है। अंजलि नाम की लड़कियों में सिरदर्द, बुखार, पायरिया, चोट लगने की संभावनाएं, गुस्सैल प्रवृत्ति आदि देखने को मिलती है। इस राशि के अंजलि नाम की लड़कियों में पिट्यूटरी ग्लैंड की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी, जबड़े और दिमाग से जुड़ी समस्याओं जैसे याददाश्त में कमी या भूलने की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है।

जानिए क्यों चाइनीज कम्पनी शाओमी पर पड़ी ED की रेड?

आपको बता दें कि मेष राशि के अंजलि नाम की लड़कियों का अपने मन पर नियंत्रण नहीं होता जिस कारण ये खुद को खाने से रोक नहीं पाते और पेट की बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। अंजलि नाम की लड़कियों में अग्नि तत्व का प्रभाव अधिक होने के कारण ये दिनभर ऊर्जावान रहते हैं और अधिक समय तक काम कर सकते हैं।

अब बताते है कि अंजलि नाम का लकी नंबर क्या है ?

अंजलि नाम की लड़कियों का लकी नंबर 9 होता है। इस नाम की लड़कियां मानसिक रूप से मजबूत होती है और मुश्किलों का हिम्मत से सामना करती है। अंजलि नाम की लड़कियों को हर नए काम की शुरुआत में काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन अंत में ये सफलता प्राप्त कर लेती हैं। जिनका नाम अंजलि होता है वह किसी भी व्यक्ति या परिस्थिति से नहीं डरती है, कभी-कभी यही बात इनके लिए परेशानी का सबब बन जाती है। अंजलि नाम की लड़कियों में नेतृत्व करने के गुण होते हैं।

अब बताते है आपको अंजलि (Anjali) नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है –

  • अंजली (Anjali) नाम की लड़कियां बड़ी ही चालक और हंसमुख स्वभाव की होती है।
  • इनमें अद्भुत साहस व महत्वाकांक्षा होती है।
  • इन्हें अपनी जरूरत के चीजों से बहुत ही ज्यादा प्यार होता है तथा ये उसे कभी दूसरों के साथ बांटने के बारे में सोचते भी नहीं हैं।
  • ये काफी जिज्ञासु होते हैं और खुद में विश्वास रखते हैं।
  • अंजलि नाम की लड़कियों को मुसीबतों से बिलकुल डर नहीं लगता।
  • चुनौतियां अंजलि की लड़कियों को पसंद नहीं होती है। ये हमेशा ऊर्जा से भरी रहती है।
  • इन लोगों को अपने पूरे जीवन में अपने अभिभावक और शिक्षक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से कुछ सुनना पसंद नहीं है।
  • अंजलि नाम की लड़कियों को नए-नए काम करना अच्छा लगता है।
  • अंजलि नाम की लड़कियों में काफी अहंकार व हठ होता है।

उम्मीद है कि आपको ये खबर पढ़कर अंजली नाम का मतलब (Anjali-name-meaning) अच्छी तरीके समझ आ गया होगा और आपको ये अच्छा भी लगा होगा। आपके लिए ये रिपोर्ट और रिसर्च हमारे सहयोगी सरिता जी ने लिखी हैं। यहां क्लिक कर आप इस खबर को आप वीडियो फार्म में भी देख सकते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Posts

बनारसे डॉट कॉम : जहाँ साड़ी में बसती है बनारस की आत्मा-एक वेबसाइट, एक विरासत
  • TN15TN15
  • January 29, 2026

उषा शुक्ला  बनारसे डॉट कॉम : जहां बनारस…

Continue reading
मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
  • TN15TN15
  • January 15, 2026

मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच