Kashmir Files- “कश्मीर फाइल्स” के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर दिखेगी “काशी टू कश्मीर”!

Kashmir Files- “कश्मीर फाइल्स” फिल्म के बाद अब “काशी टू कश्मीर” फिल्म कश्मीर की समस्या को दिखानें जी रही हैं। कश्मीर फाइल (Kashmir Files) में आपको कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाया हैं। यह एक ऐसी फिल्म रही है जिसनें कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हैं। इस फिल्म पर कई विवाद भी हुऐ और इसके निर्देशक विवेक राजन अग्निहोत्री को भी फिल्म की शूटिंग के दौरान कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।

अब आप सोच रहे होंगें कि कश्मीर फाइल्स(Kashmir Files) तो कब की आ चुकी है, और आप देख भी चुके होंगें परन्तु आज हम बात कर रहें हैं, काशी टू कश्मीर फिल्म की।  जिसकें निर्देशक “सोजन मिश्रा” हैं।

काशी टू कश्मीर के दौरान कलाकार नहीं कर सकते थें संवाद
काशी टू कश्मीर के दौरान कलाकार नहीं कर सकते थें संवाद

सोजन मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि “द कश्मीर फाइल्स”(Kashmir Files) मूवी बहुत अच्छी हैं। परंतु मै पहले से ही इस मुद्दे पर फिल्म बना चुका हूँ। मेरी फिल्म बनने में करीब 6 साल सें अधिक का समय लगा था। लेकिन उस समय कोई भी हमें सपोर्ट करने नहीं आया था। यह विषय बड़ा था। हिम्मत की बात थी जब दीपक जी तैयार हो गए उनका मनोबल और बढ़ा जब वो भाजपा नेत्री स्व सुषमा स्वराज जी से मिले उन्होंने पूरा सहयोग और आशीर्वाद दिया साथ ही तत्कालीन पाकिस्तान से छुड़ाकर लाई गई भारतीय उजमा अहमद को भी फिल्म में कास्ट करने की सलाह दी।

सोजन का बड़ा बयान…..

सोजन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि  “मुझे न सस्ती पब्लिसिटी चाहिए और न किसी की मेहनत की क्रेडिट। लेकिन इतना जरूर कहूंगा, कि कश्मीरी मुद्दे पर बेबाक फिल्म का निर्माण सबसे पहले हमारी टीम ने किया है, ये बात और है, की इस समय कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) की सुनामी है और हो सकता है की मेरी बात को हल्के में लिया जाए, लेकिन साक्ष्य है, कि जुलाई 2015 को युवा निर्माता दीपक पंडित मुझे किसी विषय पर फिल्म बनाने के लिए मुझे साइन करने आए उन्ही दिनों मैं कश्मीर से रिसर्च करके वापस आया था

मैनें दुनिया के एक ऐसें विषय के बारे में जिक्र किया जो हिरोशिमा पर परमाणु हमले या भारत पाकिस्तान के बटवारें जैसा दर्दनाक था लेकिन कोई भी उस पर बात नहीं करना चाहता था, और युवा पीढ़ी कों तो पता भी नहीं था की कोई ऐसी घटना भी हुई है।  उन दिनों माहौल बहुत ही खराब था और हमारे पास संसाधन का आभाव था, ”

कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) के बाद “काशी टू कश्मीर” क्यों नहीं हुई रिलीज़ 
कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) के बाद “काशी टू कश्मीर” क्यों नहीं हुई रिलीज़

हौसले के आगे डर हार गया !

उन दिनों माहौल बहुत ही खराब था और हमारे पास संसाधन का आभाव था, जब मैंनें अपनी टीम के साथ जवाहर टनल पार कर घाटी में प्रवेश किया तो एक पल के लिए मुझे लगा की कहीं मैं अपने साथ अस्सी और लोगों की जान जोखिम में तो नहीं डाल रहा हूं ….?

हौसले के आगे डर हार गया कश्मीर पहुंच कर हमने बिना सुरक्षा के शूटिंग के लिए प्लान बनाया क्योंकि स्थानीय लोगों ने कहा की ऐसा करने से आतंकवादियों ने नजरों में आ जाने वाली बात होगी, थोड़ा दिमाग लगाकर हमनें पूरी यूनिट कों और खुद भी स्थानीय पोशाक पहन लीं जिससें उस माहौल में घुल मिल जाए बहुत से स्थानीय मुस्लिम भाइयों नें हमें सहयोग भी किया और हम सफलता पूर्वक कश्मीर की शूटिंग पूरी कर जम्मू पहुंचें।

Also Read:- डिजिटल इंडिया पर कही पीएम मोदी ने मन की बात

फिल्म बनाने में सोजन के जी-तोड़ प्रयास

सोजन ने बताया कि, “समय बदला निर्माता दीपक पंडित आर्थिक कारणों सें फिल्म को आगें बना पानें में अपनी मजबूरी जताई, फिल्म कों पूरा करनें कें लिए मैंने अंतिम छोर तक प्रयास किया। पूरे देश के चक्कर लगाए, क्योंकि मकसद बड़ा था, इस वजह से करीब 4 फिल्में मेरें हाथ से चली गई, क्योंकि जों भी फिल्म का प्रपोजल मेरें पास लेकर आता था। मैं उसके सामने काशी कों रख देता था। और लोग भाग जाते थें।

यहां तक की फिल्म के विषय कों लेकर कई बड़े कलाकारों ने मुझे फिल्म करने से भी मना कर दिया था, करवा चलता रहा। कुछ लोग और भी जुड़े लेकिन यें वो लोग थें जिनका इस फिल्म इसके स्वरूप से कोई लेना देना नहीं था। वो सिर्फ सस्ती पब्लिसिटी और पैसा चाहते थें। उनकी किसी भी तरह की न मेहनत जुड़ी थीं न भी इमोशन्स घिसते पिटते फिल्म पूरी होते होते 6 से अधिक साल लग गए, यहां तक की कई बार फिल्म को पूरा करने के लिए मुझे तमंचे पर डिस्को भी करना पड़ा।

  Click Here:-  अन्य खबरों की जानकारी के लिए हमारे यूटयूब चैनल सें जुड़ें

यहां तक की कई बार फिल्म को पूरा करने के लिए मुझे तमंचे पर डिस्को भी करना पड़ा, फिल्म का ट्रेलर आते ही चर्चा का विषय हो गया राजनीतिक दलों के आई टी सेल ने इसको फिजिकली सर्कुलेट कर वोट बनाए। लेकिन इसके बनाने वालों से कभी मिलना भी नहीं गँवारा समझा, मानसिक रोगियों के टीम में आनें से भव्य रिलीज रुक गई।

कई डील्स कैंसिल कर दिए गए। मैं समझता रह गया। उल्टा बाद में मानसिक रोगियों ने मुझे ब्लेम भी करना शुरू कर दिया। लेकिन फिल्म से जुड़ा छोटा सा कर्मचारी भी जनता है, की मैने जिंदगी सबसे अधिक मेहनत और ईमानदारी से 6 साल दिए इस फिल्म को।

“काशी टू कश्मीर” दोबारा होगी शूट?

सोजन ने किया बड़ा ऐलान, दोबारा शूट होगी “काशी टू कश्मीर”। “अब काशी टू कश्मीर किसी अन्य टाइटल के साथ दोबारा शूट होने जा रही है इस बार आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत टीम है और निर्माण की कमान एक बार फिर दीपक पंडित संभालने जा रहे है।”

Also Read :- जम्मू (Jammu) में पीएम (PM) के दौरे से पहले आतंक का वार, अब तक पाँच आतंकी ढेर

ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद फिल्म न आने पर सोजन का जबाब   

 ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद लोग फिल्म के आने का इंतज़ार कर रहे थे। परंतु फिल्म नहीं आई। तब फेंस थोड़ा निराश हो गए थें। लेकिन कुछ समय बाद  कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) रिलीज़ हो गई थी। जिसके कारण फैंस सोजन से फिल्म न आने पर सवाल कर रहें थें जिसका जबाब उन्होंनें फेसबुक पर पोस्ट डालकर दिया। “जाहिर सी बात है कि पैसे सें अकल नहीं खरीद सकता कोई भी …. कई दिनों सें दिन भर लोग सवाल करतें हैं और मैं समझा नहीं पाता था इसलिए ये पोस्ट लिखी है शायद जिज्ञासु लोगों को ये जवाब जरूर मिल जायेगा की “काशी टू कश्मीर” क्यों नही आई।”

 

  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    हूतियों ने दावा किया है कि लाल सागर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस