अब फिर हर रविवार को लगेगा स्वास्थ्य मेला

सभी ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होगा आयोजन 

द न्यूज 15 
नोएडा । अब फिर हर रविवार “मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला” का आयोजन किया जा रहा है। जनपदवासी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर सुबह 10 बजे से अपना इलाज करवा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद की ओर से सूबे के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। सीएमओ ने बताया कि पहले भी हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोविड संक्रमण काल में इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था। 10 अप्रैल को जनपद के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेला आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- इस संबंध में अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद की ओर से सूबे के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।

मेले के नोडल अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया- जनपद गौतमबुद्ध नगर में 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा, इनमें 18 ग्रामीण व 15 नगरीय क्षेत्र में हैं। स्वास्थ्य मेले के दौरान आधारभूत पैथोलॉजिकल जांच के अलावा रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। जांच के बाद गंभीर रोगियों को समुचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रेफर किया जाएगा।

नोडल अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य मेले में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रवेश द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। हैंड सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ‌‌अनिवार्य होगा।

Related Posts

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

Continue reading
भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश