अब शिवसेना नेता यशवंत जाधव पर इनकम टैक्स का शिकंजा,  41 संपत्तियां सीज 

द न्यूज 15 
मुंबई। किसी समय एक साथ मिलकर हिन्दुत्व की लड़ाई लड़ने वाली भाजपा और शिवसेना एक दूसरे की दुश्मन बनी हुई है। जहां शिवसेना भाजपा को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रही है वहीं भाजपा शिवसेना को अपने पथ से भटकने का आरोप लगा रही है। स्थिति यह हो गई है कि भाजपा के इशारे पर शिवसेना के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत पर ईडी के शिंकजे के बाद शिव सेना के नेता यशवंत जाधव पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है।दरअसल  यशवंत जाधव बीएमसी की स्थायी समिति के हैं। इनकम टैक्स ने जाधव की 41 संपत्तियां सीज की है। इसमें जाधव के 5 करोड़ रुपये का फ्लैट भी शामिल हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में भायखला में बिलखडी चैंबर बिल्डिंग में 31 फ्लैट, भायखला में होटल क्राउन इंपीरियल और बांद्रा में 5 करोड़ रुपये की लागत का फ्लैट शामिल है।
ज्ञात हो कि आयकर विभाग के अधिकारी ऐसा संदेह जता रहे हैं कि शिवसेना नेता जाधव ने बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहते सभी संपत्तियां खरीदी हैं। बताया जा रहा है कि सीज की गई संपत्तियां यशवंत जाधव और उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर ली गई हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने शिवसेना नेता विलास मोहिते और विनीत जाधव के करीबियों को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा था लेकिन उनमें से कोई भी आईटी के आगे पेश नहीं हुआ। वहीं आयकर विभाग ने कुछ दिन पहले जाधव के घर और संपत्ति पर छापेमारी की थी। छापेमारी में जुटाई गई जानकारी के बाद अब संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की गयी है।
सीबीआई को कोर्ट का झटका- लुकआउट नोटिस वापस लेकर आकार पटेल से माफी मांगने का आदेश
इस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमय्या ने एक ट्वीट में लिखा, “बेनामी संपत्ति को जब्त करने के लिए आज मुंबई में शिवसेना नेता यशवंत जाधव के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का मैं स्वागत करता हूं। मुझे यकीन है कि ईडी घोटालेबाज यशवंत जाधव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।” भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यशवंत जाधव के पास 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। जिसकी सूचना हमने पहले ही दी थी। उन्होंने कहा कि मुझे आगे पता चला कि उनके रिश्तेदारों के नाम 11 और संपत्तियां हैं।

आयकर विभाग ने अब इन सभी संपत्तियों के खिलाफ बेनामी संपत्ति के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले 5 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1,034 करोड़ रुपए के पतरा चाल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना राज्यसभा सांसद व पार्टी प्रवक्ता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की थी। जिसमें अलीबाग प्‍लाट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया गया था।

Related Posts

कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

Continue reading
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
  • TN15TN15
  • June 17, 2026

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

  • By TN15
  • June 18, 2026
MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

  • By TN15
  • June 18, 2026
BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

  • By TN15
  • June 18, 2026
कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

  • By TN15
  • June 18, 2026
स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा