शिक्षक पर तिलक लगाकर स्कूल गई छात्रा की पिटाई करने का आरोप, किया निलंबित 

द न्यूज 15

राजौरी। स्कूल शिक्षा का एक ऐसा मंदिर है जिसमें न कोई धर्म होता है ओैर न ही कोई जाति हर सम्प्रदाय के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ते हैं। कुछ समय से राजनीतिक दलों ने धर्म को लेकर ऐसा माहौेल बना दिया है कि शिक्षण संस्थान भी राजनीतिक का अखाड़ा बनते जा रहे हैं। कर्नाटक में एक स्कूल में हिजाब का मुददा अभी थमा नहीं कि जम्मू-कश्मीर में एक छात्रा तिलक लगाकर क्या पहुंच गई कि स्कूल के टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। दरअसल जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में यह मामला देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के मौके पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचना इस छात्रा को भारी पड़ गया। तिलक लगाने की वजह से छात्रा पिटाई गई है। छात्रा के सिर, माथे चोट के निशान बताये जा रहे हैं। हालांकि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवरात्रि के दौरान माथे पर तिलक लगाकर स्कूल पहुंचने पर उसकी नाबालिग बेटी को शिक्षक निसार अहमद ने बुरी तरह से पीटा है। लड़की के पिता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि समाज पर बुरा असर डालेंगी। घटना से आक्रोशित लड़की के पिता ने कहा है कि अगर धर्म के नाम पर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो हम लोग एक दूसरे के सर फोड़ लेंगे।

Related Posts

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर हमारी…

Continue reading
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

  • By TN15
  • October 21, 2026
CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

  • By TN15
  • October 21, 2026
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?