ईडी छापेमारी के बीच पीएम मोदी से मिले पवार

द न्यूज 15  
नई दिल्ली। राजनीति में न कोई दोस्त होता है और न ही दुश्मन। आलोचना तारीफ तो राजनीति का एक हिस्सा है। जो शरद पवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे थे वे ही पवार देश की राजधानी में आकर प्रधानमंत्री से मिले हैं। संजय राउत पर ईडी के छापे के बाद शरद पवार की प्रधानमंत्री से मुलाकात के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। मुलाकात के बाद शरद पवार के भतीजे  अजित पवार से कहा है कि बैठक का कोई मतलब न निकाला जाये। यह भी अपने आप में प्रश्न है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां  जांच-पड़ताल कर रही हैं।  यह अपने आप में दिलचस्प है कि इस बैठक से कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीबीआई हिरासत में लिया गया था। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। राउत का कहना है कि महाराष्ट्र जैसे राज्य जो भाजपा शासित राज्य नहीं है। वहां पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। शिवसेना नेता का कहना है कि दिल्ली से लोग आते हैं और हमारे लोगों के घरों में घुस जाते हैं। उनका कहना है कि न नोटिस, न वारंट, न कोई समन। ठीक है, देख लेंगे। उन्होंने वक़्त के बदलने और उनका वक्त आने की बात कही है। उधर, अजित पवार ने इस मीटिंग का ज्यादा कुछ मतलब नहीं निकालने की बात कही है।

Related Posts

इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब… मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया…

Continue reading
मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

  • By TN15
  • June 17, 2026
‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

  • By TN15
  • June 17, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

  • By TN15
  • June 17, 2026
सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

  • By TN15
  • June 17, 2026
बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

  • By TN15
  • June 17, 2026
Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

  • By TN15
  • June 17, 2026
इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत