मोदी सरकार में मंत्री रहे रामविलास पासवान के बेटे से खाली कराया बंगला  

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। रामविलास के बेटे चिराग पासवान से  रामविलास पासवान को आवंटित बंगला खाली करा लिया गया है। दरअसल पिछले साल जो निष्कासन का आदेश जारी किया गया था उसको अमल में लाने के लिए सरकारी टीम यहां भेजी गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि संपदा निदेशालय की टीम के वहां पर पहुंची थी, जिसके तुरंत बाद ही जनपथ स्थित बंगले से फर्नीचर और घरेलू सामान ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
जानकारी के अनुसार लोजपा के आधिकारिक पते 12 जनपथ बंगले से सामान लदे दो ट्रक बाहर निकले देखे गए और तीन और ट्रक बंगले के सामने खड़े थे।

बंगले में होती थी पार्टी की बैठकें : इस बंगले में पार्टी की संगठनात्मक बैठकें होती थी और संबंधित साथ ही कार्यक्रम भी आयोजित होते थे। दरअसल दलित नेता माने जाने वाले राम विलास पासवान का दो साल पहले अक्टूबर में निधन हो गया था। रामविलास के निधन के बाद आमने सामने आ गए थे चाचा और भतीजा : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन क्या हुआ कि चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच राजनीतिक विरासत को लेकर मतभेद हो गए। पार्टी दो भागों में बंट गई।

Related Posts

मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

Continue reading
‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश