केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ा 

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ी मेहरबान है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ा दिया है। महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार का यह फैसला गत एक जनवरी से प्रभावी है।
खजाने पर पड़ेगा कितना असर : महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों के कारण सरकारी खजाने पर कुल 9,544.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष बोझ बढ़ेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब 47.68 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
साल में दो बार की जाती है बढ़ोतरी: दरअसल सातवें वेतन आयोग के अनुसार साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है। इस बार की बढ़ोतरी एक जनवरी से 30 जनू तक के लिए लागू मानी जाएगी।
समझें वेतन के हिसाब को : अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 18,500 रुपए है तो उसे 34 फीसदी के हिसाब से 6290 रुपए का महंगाई भत्ता मिलेगा। दरअसल अब तक 31 फीसदी के हिसाब से 5735 रुपए भत्ता दिया जा रहा है। इस हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी में 555 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

Related Posts

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

एस आर दारापुरी   विकास को केवल आर्थिक वृद्धि,…

Continue reading
घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

जैसे घरेलू गैस सब्सिडी खत्म की ऐसे ही लग…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

आराधना मिश्रा ‘मोना’: विधायक से यूपी कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर!

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड