बिहार में पूर्व सीएम की पंचायत सदस्य भांजी पर हमलाः बोले मांझी- मेरे संग ऐसा हुआ होता तो फायरिंग कर दो-चार को कर देता ढेर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की भांजी केसरी देवी पर गया में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मांझी की भांजी केसरी देवी जिला पंचायत सदस्य हैं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के रिश्तेदार पर मंगलवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना बिहार के गया जिले में हुई है। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुएं हैं और जीतन राम मांझी इस हमले को लेकर काफी गुस्से में हैं। ये हमला जीतन राम मांझी की भांजी पर हुआ है।अपनी भांजी पर हुए हमले से नाराज जीतन राम मांझी ने कहा कि उस दौरान अगर वो वहां होते, तो फायरिंग कर 2-4 को ढेर कर देतें।

घटना पर बात करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि स्थानीय दबंगों ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि, “मेरी भतीजी केसरी देवी, जो एक पंचायत सदस्य है और उसके परिवार के सदस्यों पर स्थानीय ताकतवरों सहित लगभग 25 लोगों ने हमला किया। अगर मेरे साथ ऐसी घटना होती तो मैं उन पर गोली चला देता और कम से कम 2 से 5 हमलावरों को मार डालता।”

जीतन राम मांझी ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, “पुलिस ने इस मामले में महज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हमारी भांजी जहां रहती है वहां कोएरी समाज के लोग अधिक संख्या में रहते हैं और ज्यादातर लोग हमारे पक्ष में हैं और यही बात दबंगों को हजम नहीं हुई। 2-3 हफ्तों के लिए गांव में पुलिस को कैंप करना चाहिए लेकिन गया की पुलिस आखिर कहां है? मै अपनी भांजी के गांव जा रहा हूं और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।
बता दें कि हाल ही में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी पुलिस को लेकर सवाल उठायें थे और इसको लेकर विधानसभा में खूब हंगामा भी हुआ था। दरअसल सरस्वती पूजन के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने विजय सिन्हा के एक करीबी आदमी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसको लेकर स्पीकर ने लखीसराय पुलिस पर नाराजगी व्यक्त की थी।

इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने भी स्पीकर का साथ दिया था और विधानसभा में हंगामा किया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष पर ही भड़क गये थें और अध्यक्ष को नसीहत देते हुए ये तक कह डाला था कि सिस्टम संविधान से चलता है।

Related Posts

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
  • TN15TN15
  • August 2, 2026

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

  • By TN15
  • August 7, 2026
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

  • By TN15
  • August 7, 2026
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

  • By TN15
  • August 7, 2026
पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • August 7, 2026
मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

  • By TN15
  • August 7, 2026
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

  • By TN15
  • August 7, 2026
सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!