मिताली राज-यास्तिका भाटिया ने बचाई भारत की लाज, हरमनप्रीत कौर ने भी ठोका पचासा, ऑस्ट्रेलिया को मिला 278 रन का लक्ष्य

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। एक समय भारतीय टीम ने 6 ओवर में सिर्फ 28 रन के स्कोर पर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मिताली राज और यास्तिका भाटिया ने तीसरे विकेट के लिए 25.4 ओवर में 130 रन की साझेदारी की। मिताली राज ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 96 गेंद में 68 रन बनाए। यास्तिका भाटिया ने 6 चौके की मदद से 83 गेंद में 59 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना 11 गेंद में 10 और शैफाली वर्मा 16 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। मंधाना ने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। वहीं, शैफाली ने भी एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में मिताली और यास्तिका के अलावा हरमनप्रीत कौर और स्नेह राणा की भी अहम भूमिका रही। हरमनप्रीत ने 6 चौके की मदद से 47 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली।
हरमनप्रीत कौर ने स्नेह राणा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 47 गेंद में 64 रन की साझेदारी की। स्नेह राणा एक चौके और 2 छक्के की मदद से 28 गेंद में 34 रन बनाने में सफल रहीं। वह पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन सबसे सफल रहीं। उन्होंने 8 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। एलाना किंग ने 10 ओवर में 52 रन दिए। वह भी दो विकेट झटकने में सफल रहीं। हरमनप्रीत कौर ने इस विश्व कप में 5 मैच में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर किया है। वह वुमन्स वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 64.00 के औसत से 256 रन बनाए हैं।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

  • By TN15
  • October 19, 2026
बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

  • By TN15
  • October 19, 2026
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

  • By TN15
  • October 19, 2026
लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

  • By TN15
  • October 19, 2026
 टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली