उतरने लगी गर्मी? योगी के शपथ ग्रहण से पहले अपराधी खाने लगे कसम, तख्ती ले थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर

द न्यूज 15

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में इससे पहले कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लें, अपराधी जुर्म ना करने की कसम खाने लगे हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अपराधियों के हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर और एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाने की संभावना को देखते हुए अपराधियों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया है। बुधवार को चिलकाना थाने में चार हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर पुलिस के सामने हाजिरी लगाई।
पिछले 2-3 दिनों में यूपी के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च के बाद बदमाशों की गर्मी उतारने और मई-जून में शिमला बना देने का वादा किया था।
ताजा मामला सहारनपुर में चिलकाना थाने का है। एसओ सत्येंद्र राय ने दो दिन पहले चिलकाना थाने का चार्ज संभाला था। इसके बाद उन्होंने हिस्ट्रीशीटर की निगरानी कराई। रात को जब पुलिस ने घर पहुंचकर दबिश दी तो खलबली मच गई। इसके बाद चार हिस्ट्रीशीटर लाइन लगाकर थाने पर पहुंचे। सभी ने अपराध न करने की कसम खाई। साथ ही कहा कि वह गांव में ही रहकर अपना काम करेंगे। जब भी पुलिस बुलाएगी थाने पहुंचकर हाजिरी लगाएंगे।
उधर, एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय ने कहा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गलत काम करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चिलकाना के बाद गागलहेड़ी थाने में भी हिस्ट्रीशीटर गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपराध से तौबा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा बनने से उन्हें एकाउंटर का डर सता रहा है।

Related Posts

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

  • By TN15
  • August 18, 2026
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

  • By TN15
  • August 18, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?