पूनम पंडित को BJP प्रत्याशी से मिली हार, कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थीं चुनाव, जब्त हुई जमानत

बुलंदशहर की स्यानी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व इंटरनेशनल शूटर रहीं पूनम पंडित को बीजेपी प्रत्याशी से करारी हार मिली है। शूटर पूनम ने इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है लेकिन चुनावी रण में वह विफल साबित हुईं और उनकी जमानत भी जब्त हो गई।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। किसान आंदोलन से चर्चा में आईं इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपना प्रत्याशी बनाया था। वह बुलंदशहर की स्याना सीट से कांग्रेस की कैंडिडेट थीं और उनके सामने थे बीजेपी (BJP) के देवेंद्र सिंह लोधी और आरएलडी के दिलनवाज खान। भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने वाली पूनम को चुनावी मैदान में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
पूनम पंडित को इस सीट पर कुल वोटों के महज 1 प्रतिशत वोट ही मिले और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी। वहीं आरएलडी के दिलनवाज दूसरे स्थान पर रहे और बसपा के सुनील कुमार तीसरे। पूनम चौथे स्थान पर रहीं और उन्हें कुल 2 लाख 51 हजार करीब वोटों में से सिर्फ 2888 वोट मिले।
आपको बता दें अक्टूबर में कांग्रेस में शामिल हुईं पूनम पंडित ने किसान आंदोलन के दौरान अपने आक्रामक भाषण से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कांग्रेस ने जिस सीट से पूनम को उतारा था वहां 2012 में पार्टी को जीत मिली थी और 2017 में बीजेपी ने स्याना सीट पर बाजी मारी थी। 2022 में लगातार दूसरी बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया है।
शूटिंग में जीता था गोल्ड मेडल : पूनम पंडित ने राजनीति में कदम रखने से पहले इंटरनेशनल शूटिंग में अपन लोहा मनवाया था और गोल्ड मेडल भी जीता था। पूनम पंडित ने रूरल यूथ गेम्स 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा पूनम ने खुद एक बार बताया था कि वह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बाउंसर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
उन्होंने बताया था कि बाउंसर रहना कोई बुरी बात नहीं। बाउंसर खेल से जुड़े होते हैं और वह भी एक इंटरनेशनल शूटर रही हैं। घर चलाने के लिए उन्होंने नौकरी की थी। गौरतलब है कि नेशनल शूटर और अब राजनेता बनीं पूनम पंडित उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। कृषि आंदोलन से चर्चा में आईं पूनम ने कई बार सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए सुर्खियां बटोरी थीं।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’