नारी क्यों बेचैन

सत्यवान ‘सौरभ’

नारी मूरत प्यार की, ममता का भंडार ।
सेवा को सुख मानती, बांटे खूब दुलार ।।
●●●
अपना सब कुछ त्याग के, हरती नारी पीर ।
फिर क्यों आँखों में भरा, आज उसी के नीर ।।
●●●
रोज कहीं पर लुट रही, अस्मत है बेहाल ।
खूब मना नारी दिवस, गुजर गया फिर साल ।।
●●●
थानों में जब रेप हो, लूट रहे दरबार ।
तब ‘सौरभ’ नारी दिवस, लगता है बेकार ।।
●●●
सिसक रही हैं बेटियां, ले परदे की ओट ।
गलती करे समाज है, मढ़ते उस पर खोट ।।
●●●
नहीं सुरक्षित आबरू, क्या दिन हो क्या रात ।
काँप रहें हम देखकर, कैसे ये हालात ।।
●●●
महक उठे कैसे भला, बेला आधी रात ।
मसल रहे हैवान जो, पल-पल उसका गात ।।
●●●
जरा सोच कर देखिये, किसकी है ये देन ।
अपने ही घर में दिखे, क्यों नारी बेचैन ।।
●●●
रोज कराहें घण्टियाँ, बिलखे रोज अजान ।
लुटती नारी द्वार पर, चुप बैठे भगवान ।।
●●●
नारी तन को बेचती, ये है कैसा दौर ।
मूरत अब वो प्यार की, दिखती है कुछ और ।।
●●●
नई सुबह से कामना, करिये बारम्बार ।
हर बच्ची बेख़ौफ़ हो, पाये नारी प्यार ।।
●●●

(लेखक रिसर्च स्कॉलर, कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार,
आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट हैं।)

Related Posts

सेल्फी से ज्यादा सेवा

पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

Continue reading
साथी, काहे मुस्कुराए रे …

रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी