लोहिया कला भवन में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

विजय पाल चतुर्वेदी

सिद्धार्थनगर।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को सकुशल,निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पुलकित गर्ग ने मतगणना कार्मिको को जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना का कार्य नवीन मंडी में 10 मार्च को प्रातः 08ः00 बजे से होगी। मतगणना कार्मिको को मतगणना स्थल पर प्रातः 06ः00 बजे पहुंचना होगा। समस्त मतगणना कार्मिक समय से पहुंचकर निर्धारित स्थल पर बने डिकोडिंग काउंटर से अपनी विधानसभा व मतगणना टेबल संख्या का ड्यिूटी आदेश प्राप्त कर लें। मतगणना हाल में कोई भी मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेंगे तथा माचिस,लाइटर,चाकू, पान,गुटका,सिगरेट आदि भी नहीं लायेंगे। मतगणना कार्य विधानसभावार 14 टेबलों पर होगी। मतगणना कार्मिकों को पी0पी0टी0 के माध्यम से एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये वीडियो दिखाकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 460 के सापेक्ष 455 कार्मिक उपस्थित रहे शेष उनुपस्थित 05 कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने तथा दिनांक 07.03.2022 का वेतन रोकने व विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य,परियोजना निदेशक/सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण सुरेन्द्र गुप्ता,अधि0 अभि0 सिंचाई निर्माण खण्ड आर0 के0 सिंह, सी0डी0पी0ओ0 मो0 अरशद उपस्थित थे।

Related Posts

23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर हमारी…

Continue reading
‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

  • By TN15
  • October 21, 2026
CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

  • By TN15
  • October 21, 2026
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?