अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में नारी रत्न पुरस्कार सम्मानित होंगी प्रियंका ‘सौरभ’

दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में शिक्षिका/लेखिका प्रियंका सौरभ का नारी संवेदना पर उत्कृष्ट लेखन के लिए अवार्ड देकर होगा सम्मान 

द न्यूज 15 
हिसार/सिवानी मंडी।  मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में हिसार के आर्यनगर की बेटी एवं सिवानी मंडी के गाँव बड़वा की निवासी लेखिका/शिक्षिका प्रियंका ‘सौरभ’ को नारी रत्न पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्र की शिक्षिका/लेखिका प्रियंका सौरभ का नारी संवेदना पर उत्कृष्ट लेखन हेतु अवार्ड देकर सम्मान होगा।
संस्थापक एवं महासचिव राष्ट्रीय बाल युवा नारी जागृति मंच (दिल्ली) मुकेश कुमार भोगल ने बताया कि साहित्यकार लेखिका प्रियंका सौरभ को उनकी शैक्षणिक, साहित्यिक ,लेखन, सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए डी.डी न्यूज , पंजाब केसरी , समाचार निर्देश , बी.बी.एम न्यूज , न्यूज 47, न्यूज इंडिया , यू.वी.ए न्यूज , एक्शन इंडिया एवं समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से आगामी 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ‘नारी रत्न अवार्ड-2022’ से अलंकृत किया जाएगा।
यह कार्यक्रम अर्जुन क्रिकेट अकादमी, घुमन्हेड़ा, नई दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर भारत के केबिनेट मंत्री, बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री उपस्थित होंगे व देशभर की प्रसिद्ध 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रियंका ‘सौरभ’  हरियाणा की युवा लेखिका व कवयित्री हैं। अपने लेखन के द्वारा समाज को नई दिशा देने का कार्य लगातार सम्पादकीय लेख लिखकर समाचार पत्रों के माध्यम से कर रही हैं। भाषा सम्मेलनों के माध्यम से हिंदी साहित्य की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं। इसके पूर्व प्रियंका ‘सौरभ’ को आईपीएस मनुमुक्त ‘मानव’ मंच द्वारा नारनौल में  श्रेष्ठ युवा सम्मान एवं देश भर की कई संस्थाओं द्वारा हिंदी सेवी सम्मान, श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर प्रसिद्ध चिंतक, लेखक व सोशल एक्टिविस्ट डॉo विक्रम चौरसिया ने प्रियंका ‘सौरभ’ के समस्त परिवार के सदस्यों को सस्नेह आमंत्रित किया है। इस खबर से जिला हिसार एवं भिवानी गौरवान्वित है।
‘सौरभ’ की इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन रमेश वर्मा, चेयरमैन अनिल झाझड़िया, मास्टर मोहन लाल वर्मा, मंडल अध्य्क्ष लालसिंह ‘लालू’, संदीप भाटीवाल, राजबीर बेनीवाल, अनिल पृथ्वीपुत्र, नाहर सिंह तंवर, मास्टर परविंदर, ज्ञानीराम शर्मा, महेन्दर लखेरा, प्रिंसिपल सूबे सिंह उब्बा, डॉo मोनिका जय सिंह गैदर, मोनिका अनूप सिंह, एंकर बिदामो देवी सुरेश कुमार, मंजू सुभाष, कुलदीप सिंह, सुमित, अरविन्द, मनोज कुमार, डॉo प्रताप सिंह, डॉo दलबीर सिंह, डॉo नोकरम, बंसीलाल सहित नगर के गणमान्य लोगों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर